IPL 2022: मयंक अग्रवाल ने आईपीएल के करीबी मैच में MI पर PBKS की जीत पर दी प्रतिक्रिया
मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के लिए मयंक अग्रवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अद्यतन - अप्रैल 14, 2022 11:47 पूर्वाह्न

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 23वां मैच 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच पुणे के MCA स्टेडियम में खेला गया। इस मनोरंजक मुकाबले में टॉस का सिक्का उछलकर मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा के पक्ष में जा गिरा, और उन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा।
इस चुनौती को बखूबी स्वीकार करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) कप्तान मयंक अग्रवाल (52) और सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन (70) के अर्धशतकीय परियों के बदौलत 20 ओवरों में 198 रन जोड़ने में कामयाब हुई। मुंबई इंडियंस (MI) के लिए बासिल थम्पी ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए। जीत के लिए 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MI) के लिए शुरुआत बुरी रही, क्योंकि उन्होंने मात्र 32 रनों पर अपने दो विकेट खो दिए थे।
हम MI के खिलाफ बहुत होशियार थे: मयंक अग्रवाल
जिसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस (49), तिलक वर्मा (36), और सूर्यकुमार यादव (43) ने मुंबई इंडियंस (MI) को मैच में बनाए रखने की भरपूर कोशिश की, लेकिन अंत में उन्हें पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ जीत के लिए 12 रन कम पड़ गए, और इस तरह उन्हें जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपनी पांचवी हार का सामना करना पड़ा। ओडियन स्मिथ (4/30)और कगिसो रबाडा (2/29) ने मुंबई के खिलाफ क्रमशः चार और दो विकेट झटके।
जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पंजाब किंग्स (PBSK) की तीसरी जीत के बाद कप्तान मयंक अग्रवाल ने टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ की और कहा उनके बल्लेबाज इस बार बहुत अधिक सावधान और जागरूक थे। मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के लिए मयंक अग्रवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के बाद प्रेजेंटेशन समारोह में मयंक अग्रवाल ने कहा: “यह एक अच्छी रात थी। टीम की जीत में योगदान देकर बहुत खुशी हुई। हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज इस मैच के जरिए दो पॉइंट कमाने थी। हम सिर्फ यह नहीं कह सकते कि हमने अच्छे रन बनाए थे, क्योंकि इस मैच में बहुत सारे उतार-चढ़ाव थे। बहुत सारे महत्वपूर्ण क्षण थे और वो भी अधिक बार नहीं, हम उन क्षणों को केवल जीत और जीत रहे थे।”
कप्तान ने आगे कहा: “जब खेल 50-50 था, तो हमने उन क्षणों को जीत लिया और यह मैच हमारे पक्ष में आ गया। यही वो क्रिकेट की ब्रांड है, जिसे हम खेलना चाहते हैं, हम आक्रामक, और कठिन क्रिकेट खेलना चाहते हैं। इसके साथ ही हमें एक अच्छी मानसिकता दिखानी होगी। हम इस मैच में बहुत होशियार थे।”