IPL में Punjab Kings की कप्तानी करने वाले 17वें कप्तान बने श्रेयस अय्यर, देखें पूरी लिस्ट-
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में खरीदा।
अद्यतन - जनवरी 13, 2025 4:15 अपराह्न

आईपीएल के 18वें संस्करण का आगाज 21 मार्च 2025 से होने वाला है। पंजाब किंग्स 17 सालों में अब तक एक भी बार ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। फ्रेंचाइजी अब तक सिर्फ दो ही बार प्लेऑफ में पहुंची है। 2014 सीजन में जॉर्ज बेली की कप्तानी में टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
पिछले आईपीएल सीजन टीम ने 14 में से सिर्फ पांच मैच जीते और पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर जगह बनाई थी। पंजाब ने आगामी सीजन के लिए कमर कस ली है। टीम ने आईपीएल 2024 के विनिंग कप्तान श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त कर दिया है। वहीं, स्क्वॉड में युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल और मार्को जेनसेन जैसे खिलाड़ी हैं।
बता दें, श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले 17वें कप्तान बन गए हैं। अब तक किन-किन खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी की कप्तानी की है, आइए आपको बताते हैं-
IPL इतिहास में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट-
| प्लेयर | कब से | कब तक | मैच | जीत | हार | टाई | जीत% | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| युवराज सिंह | 2008 | 2009 | 29 | 17 | 12 | 0 | 58.62 | |||
| कुमार संगकारा | 2010 | 2010 | 13 | 3 | 9 | 1 | 23.07 | |||
| महेला जयवर्धने | 2010 | 2010 | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | |||
| एडम गिलक्रिस्ट | 2011 | 2013 | 34 | 17 | 17 | 0 | 50 | |||
| डेविड हसी | 2012 | 2013 | 12 | 6 | 6 | 0 | 50 | |||
| जॉर्ज बेली | 2014 | 2015 | 30 | 14 | 16 | 0 | 46.66 | |||
| वीरेंद्र सहवाग | 2015 | 2015 | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 | |||
| डेविड मिलर | 2016 | 2016 | 6 | 1 | 5 | 0 | 16.66 | |||
| मुरली विजय | 2016 | 2016 | 8 | 3 | 5 | 0 | 37.5 | |||
| ग्लेन मैक्सवेल | 2017 | 2017 | 14 | 7 | 7 | 0 | 50 | |||
| आर अश्विन | 2018 | 2019 | 28 | 12 | 16 | 0 | 42.85 | |||
| केएल राहुल | 2020 | 2021 | 27 | 10 | 15 | 2 | 37.07 | |||
| मयंक अग्रवाल | 2021 | 2022 | 14 | 7 | 7 | 0 | 50 | |||
| शिखर धवन | 2022 | 2024 | 17 | 6 | 11 | 0 | 35.29 | |||
| सैम करन | 2023 | 2024 | 11 | 5 | 6 | 0 | 45.45 | |||
| जितेश शर्मा | 2024 | 2024 | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने सबसे लंबे समय तक पंजाब किंग्स की कप्तानी की है। उन्होंने 34 मैचों में फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया। वहीं, जॉर्ज बेली सबसे सफल कप्तान रहे, जिनके नेतृत्व में टीम 2014 में फाइनल में पहुंची थी। उन्होंने 30 मैचों में पंजाब की कप्तानी की है।
आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स का स्क्वॉड-
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, शशांक सिंह, मेहल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, अजमुतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्गूय्सन, विजय कुमार वैशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, हरनूर सिंह, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पी अविनाश, प्रवीण दुबे