गजब! टीम इंडिया को चिढ़ाने के लिए अब, अजिंक्य रहाणे ने ये इंस्टा स्टोरी लगा डाली
इन दिनों रणजी ट्रॉफी की तैयारी करने में लगे हुए बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे।
अद्यतन - दिसम्बर 29, 2023 1:37 अपराह्न

टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में हार मिली है, वहीं अजिंक्य रहाणे और पुजारा जैसे अनुभवी बल्लेबाज इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में ये खिलाड़ी खुद ही इन दिनों नेट्स में अभ्यास करने में लगे हैं, इस बीच रहाणे एक इंस्टा स्टोरी खासी वायरल हो रही है।
फैन्स को आ गई अजिंक्य रहाणे और पुजारा की याद
साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को पारी और 32 रनों से हराया है, जिसके बाद फैन्स को अजिंक्य रहाणे और पुजारा की याद आ गई। साथ ही भारतीय टीम की करारी हार को लेकर फैन्स ने गजब के मीम्स शेयर किए,तो रोहित शर्मा को भी जमकर Troll किया। 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में अफ्रीका टीम इस समय 1-0 से आगे है।
अजिंक्य रहाणे क्या टीम इंडिया के मजे ले रहे हैं ऐसे?
*इन दिनों रणजी ट्रॉफी की तैयारी करने में लगे हुए बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे।
*इस बीच बल्लेबाज ने इंस्टा स्टोरी पर फैन्स के साथ वीडियो किया है शेयर।
*इंस्टा स्टोरी के वीडियो में अजिंक्य बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आ रहे हैं।
*मजेदार बात ये है कि उन्होंने ये इंस्टा स्टोरी टीम इंडिया की हार के बाद लगाई है।
ये तस्वीरें अजिंक्य रहाणे की इंस्टा स्टोरी वीडियो से ली गई है

थोड़े अलग लुक में बल्लेबाज ने शेयर की थी एक तस्वीर
एक आईपीएल खेलेगा, तो दूसरा काउंटी क्रिकेट में नजर आएगा
अजिंक्य रहाणे और पुजारा रणजी ट्रॉफी के अलावा भी आपको मैदान पर नजर आएंगे, लेकिन दोनों अलग-अलग टूर्नामेंट खेलते दिखेंगे। जहां रहाणे IPL में CSK टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में वो IPL की तैयारी भी करेंगे। दूसरी ओर पुजारा को IPL में कोई टीम अपने नाम नहीं करती है, ऐसे में पुजारा काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड चले जाते हैं और वहां खूब रन बनाते हैं। वैसे दोनों एक समय टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में प्रमुख बल्लेबाज हुआ करते थे, लेकिन युवा को मौके देने को चक्कर में दोनों का भारतीय टीम से पत्ता काट दिया गया है।