जो रूट के इंग्लैंड टेस्ट कप्तानी पद को छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर सभी ने कुछ इस तरह से दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

जो रूट के इंग्लैंड टेस्ट कप्तानी पद को छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर सभी ने कुछ इस तरह से दी अपनी प्रतिक्रिया

जो रूट इंग्लैंड के अब तक के सबसे सफल टेस्ट कप्तान साबित हुए जिनके नेतृत्व में टीम ने कुल 27 मुकाबले अपने नाम किए।

Joe Root. (Photo Source: Joe Root/Twitter)
Joe Root. (Photo Source: Joe Root/Twitter)

इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम का पिछले 1 साल से लगातार मैदान पर खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा था, जिसके चलते जो रूट पर भी कप्तानी छोड़ने का दबाव लगातार बढ़ रहा था और आखिरकार उन्होंने 15 अप्रैल 2022 को इस जिम्मेदारी को छोड़ने का फैसला करते हुए सभी को जानकारी दी। जो रूट अभी तक इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान साबित हुए हैं, जिसमें उन्होंने 64 मुकाबलों में से 27 में टीम को जीत दिलाई और उनकी जीत का प्रतिशत 42.19 रहा था।

लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण 2021-23 की शुरुआत होने के साथ जो रूट के आंकड़े बेहद खराब देखने को मिले जिसमें टीम ने 17 मुकाबलों में सिर्फ 1 में ही जीत हासिल की। जो रूट की कप्तानी का खराब दौर भारत के दौरे से शुरू हुए जिसमें टीम को सीरीज का सामना करना पड़ा। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर सीरीज गंवानी पड़ी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज 2021-22 में टीम को 4-0 से सीरीज गंवाने के बाद से उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े किए जाने शुरू कर दिए गए थे। लेकिन रूट ने इसे आगे जारी रखने का फैसला करते हुए वेस्टइंडीज के दौरे पर भी टीम की कप्तानी जहां फिर से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद आखिरकार उन्हें इस पद से इस्तीफा देने का फैसला करना पड़ा।

मिरर में छपे रूट के बयान के अनुसार उन्होंने कप्तानी छोड़ने के साथ कहा कि, कैरेबियाई दौरे से लौटने के बाद मैने अब यह फैसला किया है कि मैं इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने जा रहा हूं। यह मेरे लिए काफी कठिन फैसला था लेकिन अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ चर्चा करने के बाद मैने यह फैसला लिया, जिसमें कप्तानी छोड़ने का यह बिल्कुल सही समय है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 की अंक-तालिका में सबसे निचले पायदान पर है इंग्लैंड की टीम

लगातार सीरीज में हार के चलते इंग्लैंड की टीम इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 की अंक-तालिका में सबसे निचले पायदान है। जहां से अब उसके लिए वापस आना पूरी तरह नामुमकिन हो गया है। जिसके बाद टीम के कोशिश बाकी बचे मैचों में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने सम्मान को बचाने की होगी।

वहीं इंग्लैंड के अगले टेस्ट कप्तानी की रेस में बेन स्टोक्स का नाम सबसे आगे चल रहा है, जो काफी लंबे समय से उप-कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।वहीं रूट बतौर खिलाड़ी आगे खेलना जारी रखेंगे। जिसमें उनके कप्तानी छोड़ने के फैसले ने जरूर सभी को हैरानी में डाला जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

यहां पर देखिए जो रूट के कप्तानी छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर सभी ने किस तरह से दी प्रतिक्रिया:

close whatsapp