‘उन्हें पता है कि मैं अभी किस स्थान पर हूं इसलिए…’- एशेज सीरीज में मिली रिजेक्शन को लेकर माइकल नेसर ने दिया बड़ा बयान
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 16 जून से शुरू हो रहा है।
अद्यतन - Apr 27, 2023 4:13 pm

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आगामी एशेज टेस्ट सीरीज 16 जून से शुरू हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले एशेज सीरीज में 4-0 से जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आगामी एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल नेसर को जगह नहीं मिली है। माइकल नेसर शेफील्ड शील्ड 2022-23 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।
माइकल नेसर 40 विकेट के साथ टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे। वहीं उन्होंने 35.70 की औसत से 357 रन बनाए थे और शेफील्ड शील्ड प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब भी जीता था। शानदार घरेलू सत्र के बाद ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड का हिस्सा ना बन पाने पर माइकल नेसर ने निराशा जाहिर की है।
परिस्थिति के अनुसार मुझे कभी भी बुलाया जा सकता है- माइकल नेसर
इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई पेसर माइकल नेसर की गैरमौजूदगी इस वक्त सवाल खड़े करते हुए नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट जगत और फैंस भी बोर्ड के इस फैसले से नाराज नजर आ रहे हैं।
माइकल नेसर ने स्क्वॉड में अपनी गैरमौजूदगी को लेकर Courier Mail पर बात करते हुए कहा, ‘मैं शुरूआत में इस चीज से काफी ज्यादा निराश था लेकिन मेरी जॉर्ज बेली (चीफ सिलेक्टर) के साथ बातचीत हुई और वो काफी ज्यादा क्लीयर थे कि मैं किस स्थान पर हूं। उन्होंने मुझे कहा कि यह बहुत लंबा दौरा है और मुझे परिस्थिति के अनुसार कभी भी बुलाया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि मैं यहा हूं और क्रिकेट खेल रहा हूं।’
माइकल नेसर ने आगे बात करते हुए कहा, ‘जाहिर सी बात है मुझे उस खेमे का हिस्सा बनना अच्छा लगेगा। लेकिन ऐसा है अगर कोई गेंदबाज चोटिल होता है या उपयुक्त परिस्थितियां होती है तब भी मेरी आवश्यकता हो सकती है। यह अब तक का मेरा सबसे अच्छा सीजन था।’ माइकल नेसर इस वक्त काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-2 में ग्लेमोर्गन के लिए खेल रहे हैं। हाल ही में 20 अप्रैल को डरहम के खिलाफ मुकाबले में माइकल नेसर ने 2 विकेट लिए थे।