अब इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे जेसन रॉय? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे जेसन रॉय? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

रिपोर्ट की मानें तो जेसन रॉय को लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की ओर से 2 साल की डील का 2 करोड़ और 40 लाख रुपए का ऑफर दिया गया है।

Jason Roy. (Photo by Gareth Copley-ICC/ICC via Getty Images)
Jason Roy. (Photo by Gareth Copley-ICC/ICC via Getty Images)

इंग्लैंड ओपनर जेसन रॉय बहुत जल्द इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ अपने केंद्रीय अनुबंध को समाप्त कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के साथ फुल टाइम डील को साइन करने का मन बना रहे हैं।

रिपोर्ट की मानें तो जेसन रॉय को लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की ओर से 2 साल की डील का 2 करोड़ और 40 लाख रुपए का ऑफर दिया गया है। बता दें, इंग्लिश सलामी बल्लेबाज इस डील के लिए काफी उत्साहित हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अगर जेसन रॉय इस अनुबंध को साइन कर लेते हैं तो वो इंग्लैंड की ओर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

हालांकि जेसन रॉय अभी भी इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड के अनुबंध के अंदर ही मुकाबला खेलेंगे क्योंकि उनका कॉन्ट्रैक्ट इंग्लिश बोर्ड के साथ अक्टूबर तक है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ECB जेसन रॉय को नो ऑब्जेक्टिव सर्टिफिकेट (NOC) दे सकता है अगर वो अमेरिकी फ्रेंचाइजी के साथ अपनी डील को खत्म कर दें। हालांकि बोर्ड यह बात भी पक्की कर लेगा कि जेसन रॉय की जब इंग्लैंड टीम को जरूरत होगी तब उन्हें उपलब्ध रहना बेहद जरूरी है।

बता दें, इंग्लैंड को अगस्त और सितंबर महीने में न्यूजीलैंड और आयरलैंड के साथ लिमिटेड ओवर्स सीरीज भी खेलनी है। द हंड्रेड के आगामी संस्करण में वो द ओवल इन्विंसिबल की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

न्यूजीलैंड टीम की ओर से ट्रेंट बोल्ट और जिमी नीशम भी केंद्रीय अनुबंध को ठुकरा चुके हैं

बता दें, जेसन रॉय पहले खिलाड़ी नहीं है जो राष्ट्रीय टीम के केंद्रीय अनुबंध से हट रहे हैं। उनसे पहले न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट और जिमी नीशम राष्ट्रीय टीम के केंद्रीय अनुबंध से हट चुके हैं। कुछ लोगों की मानें तो इंग्लैंड के बेहतरीन तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस की ओर से भी कॉन्ट्रैक्ट मिला हुआ है। इसको देखकर तमाम लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी राष्ट्रीय टीम के केंद्रीय अनुबंध को ठुकरा देंगे और सिर्फ फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे।

जोफ्रा आर्चर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस की ओर से कुछ मुकाबलों में भाग लिया था। जेसन रॉय भी काफी समय से फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस समय इंग्लैंड में टी-20 ब्लास्ट 2023 टूर्नामेंट खेला जा रहा है और जेसन रॉय इसमें सरे की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। इस सीजन का पहला मैच उन्हें आज यानी 25 मई को मिडिलसेक्स के खिलाफ खेलना है।

close whatsapp