3 साल बाद होगा IPL का समापन समारोह, बीसीसीआई ने जारी किया टेंडर, नियम और शर्तें लागू - क्रिकट्रैकर हिंदी

3 साल बाद होगा IPL का समापन समारोह, बीसीसीआई ने जारी किया टेंडर, नियम और शर्तें लागू

BCCI 2019 के बाद पहली बार समापन समारोह आयोजित करने की योजना बना रहा है।

IPL Trophy. (Photo Source: IPL/BCCI)
IPL Trophy. (Photo Source: IPL/BCCI)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अहमदाबाद में आईपीएल 2022 के समापन समारोह का आयोजन करने के लिए उत्सुक है, जहां 29 मई को इस सीजन का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह मौजूदा सीजन की क्लोजिंग सेरेमनी होगी। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी नियुक्त करने के लिए एक टेंडर भी जारी किया गया है।

बोर्ड ने समापन समारोह कराने के लिये प्रस्ताव का अनुरोध (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल -आरएफपी) जारी करने की घोषणा की है। निविदा प्रक्रिया के विस्तृत नियम और सभी शर्तें इस आरएफपी में मौजूद हैं जिसमें पात्रता की जरूरतें, बोलियां जमा करने की प्रक्रिया और अधिकार शामिल हैं। इसका मतलब है कि यदि किसी कंपनी को टेंडर के लिए नीलामी में हिस्सा लेना है, तो रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) आईपीएल की साइट पर मौजूद है।

क्लोजिंग सेरेमनी के लिए बीसीसीआई ने जारी किया टेंडर

कंपनी को आवेदन करने के लिए एक लाख रुपए का भुगतान करना होगा। साथ ही बाकी टैक्स भी देना होगा। और यह राशि वापस नहीं की जाएगी। आरएफपी को 25 अप्रैल तक खरीदा जा सकता है। बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज में कहा है कि, ‘बोली जमा करने में दिलचस्पी रखने वाले पक्ष को आरएफपी खरीदना जरूरी है। आरएफपी की पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले ही बोली लगाने के लिये योग्य होंगे।’

इन सब के बीच सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बीसीसीआई ने आरएफपी की खरीद के लिए दो बैंक खाते का विवरण प्रदान किया है। एक भारतीय इकाई के लिए है जिसके लिए भारतीय रुपये (INR) का उपयोग करके लेनदेन किया जाएगा जबकि दूसरा विकल्प एक विदेशी इकाई के लिए है और सौदे के लिए उपयोग की जाने वाली मुद्रा यूएस डॉलर (USD) में होगी।

बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस बार फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में 29 मई को खेला जाएगा। इसके बाद इसी मैदान पर क्लोजिंग सेरेमनी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई अभी इस प्लान पर काम कर रही है।

close whatsapp