दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच में खेले जाने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
दोनों ही टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अप्रैल 19, 2022 10:49 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 32वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच में मुंबई के ब्रेब्रोन स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अपना पहला मुकाबला खेलने वाले ऑलराउंडर मिचल मार्श कोरोना संक्रमित होने की वजह से इस मुकाबले में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में RCB के खिलाफ 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
इस मुकाबले में वह 190 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे थे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आखिरी के 5 ओवरों में बेहद खराब गेंदबाजी देखने को मिली थी, जिसमें उन्होंने 74 रन लुटा दिए थे। इसके अलावा बल्लेबाजी पर टीम अभी तक डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ और कप्तान ऋषभ पंत पर अधिक निर्भर दिखाई दी है, जो टीम के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है।
वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की बात की जाए तो उन्हें भी अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम सिर्फ 151 रन बनाकर सिमट गई थी, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सिर्फ 18.5 ओवरों में लक्ष्य को हासिल हासिल कर लिया था।
मैच जानकारी:
मैच 32 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
स्थान – ब्रेब्रोन स्टेडियम, मुंबई
दिन और समय – 20 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट
मुंबई के ब्रेब्रोन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यह पूरी तरह से बल्लेबाजी के लिए मुफीद है, जिसमें यहां पिछले मुकाबले में कुल 420 से भी अधिक रन बनते हुए देखने को मिले थे।
संभावित अंतिम एकादश:
दिल्ली कैपिटल्स
मिचल मार्श के कोरोना संक्रमित होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम में रोवमन पावेल के वापसी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा टीम में कप्तान पंत दूसरा कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे।
संभावित एकादश – डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रोवमन पावेल, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ललित यादव, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मुस्ताफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद।
पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स की टीम में कप्तान मयंक अग्रवाल की वापसी देखने को मिलेगी जो पिछले मुकाबले में अनफिट होने की वजह से नहीं खेल सके थे। जिससे टीम की बल्लेबाजी को काफी मजबूती मिलेगी, इसके अलावा टीम को अब जॉनी बेयरस्टो से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
संभावित एकादश – शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो, ओडियन स्मिथ, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), कगिसो रबाडा, शाहरुख खान, वैभव अरोड़ा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
संभावित Dream11 टीम:
रिषभ पंत, डेविड वार्नर (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, शाहरुख खान, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, लियम लिविंगस्टोन (कप्तान), कुलदीप यादव, कगिसो रबाडा, शार्दुल ठाकुर, राहुल चाहर।