दिल्ली कैपिटल्स में आकर बुरे फंसे चेतन साकरिया, हुआ जेम्स एंडरसन जैसा हाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिल्ली कैपिटल्स में आकर बुरे फंसे चेतन साकरिया, हुआ जेम्स एंडरसन जैसा हाल

आईपीएल 2022 में चेतन साकरिया को अब तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है।

James Anderson and Chetan Sakariya (Photo Source: Twitter)
James Anderson and Chetan Sakariya (Photo Source: Twitter)

दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन साकरिया ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस आईपीएल संस्करण में एक भी मैच नहीं खेला है, यह देखकर कई क्रिकेट एक्सपर्ट हैरान भी हुए हैं। इस बीच साकरिया ने हाल ही में जेम्स एंडरसन की बायोग्राफी ‘जिमी: माई स्टोरी’ से एक प्रेरक पृष्ठ साझा किया है। साकरिया ने पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में पदार्पण किया था और वह 14 मैचों में 8.19 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट लेकर काफी प्रभावशाली दिखे थे।

24 वर्षीय चेतन को आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम में भी जगह मिली और उन्हें पिछले साल श्रीलंका दौरे पर एक वनडे और दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने का मौका मिला। हालांकि तब से, सकारिया को भारतीय टीम में भी अधिक मौके नहीं मिले। बाद में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी में भाग लिया। दिलचस्प बात यह है कि सकारिया ने अपने आखिरी लिस्ट-ए गेम में पांच विकेट लिए थे, जबकि उन्होंने अपने आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच में नौ विकेट लिए।

मेगा ऑक्शन में, सकारिया को दिल्ली ने 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, खलील अहमद को अब तक प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। इस बीच साकरिया ने बताया है कि वो अभी भी खेल को लेकर काफी फोकस है और उम्मीद नहीं खो रहे है। सकारिया ने एंडरसन की किताब से एक पेज साझा किया, जहां इंग्लिश गेंदबाज ने बताया है कि, 2010 में पूरे टी 20 विश्व कप के दौरान पूरे टूर्नामेंट में किस तरह से उन्होंने खुद को संभाला था।

यहां देखिए चेतन साकरिया का वो पोस्ट

https://twitter.com/Sakariya55/status/1517221237059391488?s=20&t=KuoJUAoMd59674gw55JcPg

उस टूर्नामेंट को याद करते हुए एंडरसन ने लिखा कि, “यह मनमुटाव के लायक नहीं था। इस दर्दनाक अनुभव ने मुझे सिखाया है कि नेट्स में गेंदबाजी करने से बुरा कुछ नहीं है, आप किसी भी तरह प्रतिस्पर्धी में वापस आना चाहते हो। एशेज के छह महीने बाद आने के साथ मैं बस गेंदबाजी करना चाहता था। मैं बस गेंदबाजी करना चाहता था और अच्छी स्थिति में रहना चाहता था।”

39 वर्षीय ने एंडरसन ने समझाया कि सबसे कठिन काम यह था कि वह यह जानते हुए भी कि वह टीम में नहीं होगा, फिर भी नेट्स में गेंदबाजी करते रहना है। सकारिया ने निश्चित रूप से इस पर ध्यान दिया और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए आगामी मैचों में जगह बना पाते है या नहीं।

close whatsapp