विराट कोहली के लगातार दूसरी बार गोल्डन डक पर पवेलियन लौटने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दी यह प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के लगातार दूसरी बार गोल्डन डक पर पवेलियन लौटने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दी यह प्रतिक्रिया

कोहली के लिए इस सीजन में यह लगातार दूसरा गोल्डन डक था।

Virat Kohli Dismissal. (Photo Source: IPL/BCCI)
Virat Kohli Dismissal. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का फॉर्म किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हो रहा है। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में वह एक बार फिर से गोल्डन डक का शिकार बन गए। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ पिछले मुकाबले के दौरान भी कोहली गोल्डन डक का शिकार बने थे।

SRH के खिलाफ मुकाबले में साउथ अफ्रीकी के युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यान्सिन ने कोहली को स्लिप पर कैच आउट कराकर पवेलियन भेजने का काम किया। RCB की टीम इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिसमें दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को मार्को यान्सिन ने बोल्ड करते हुए उन्हें पवेलियन भेजने का काम किया।

इसके बाद ओवर की अगली गेंद पर यान्सिन ने कोहली को दूसरी स्लिप पर एडिन मार्करम द्वारा कैच आउट कराकर RCB की टीम को काफी बड़ा झटका देने का काम किया। हालांकि कोहली के विकेट को लेकर SRH टीम के कप्तान केन विलियमसन की भी तारीफ होने चाहिए जिन्होंने काफी सही रणनीति अपनाते हुए 2 स्लिप लगाने का फैसला किया।

यहां पर देखिए विराट कोहली के आउट होने का वीडियो:

https://twitter.com/SlipDiving/status/1517877512872685569

लगातार IPL 2022 सीजन में जारी है कोहली का संघर्ष

IPL 2022 के सीजन को लेकर सभी को उम्मीद थी कि विराट कोहली का वही पुराना फॉर्म देखने को मिलेगा लेकिन जिस तरह से वह अभी तक इस सीजन में अपना विकेट देकर पवेलियन लौट रहे हैं, उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। कोहली इस सीजन में अब तक 8 पारियों में सिर्फ 119 रन बना सके हैं, जिसमें उनका औसत जहां 17 का है वहीं स्ट्राइक रेट 122.68 का देखने को मिला है।

इस सीजन में अभी तक जहां कोहली के बल्ले से एक भी अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली वहीं वह सिर्फ 2 बार 40 से अधिक रन बनाने में कामयाब हो सके हैं।

यहां पर देखिए कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर सभी दे रहे क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/KP24/status/1517882021816590337

https://twitter.com/imVinayl/status/1517884014098538498

https://twitter.com/KP24/status/1517882021816590337

https://twitter.com/AapGhumaKeLeL0/status/1517884157216518144

https://twitter.com/Sudheer55805801/status/1517887096953790464

https://twitter.com/ItxBimal/status/1517886724235743233

close whatsapp