निखिल चोपड़ा, वसीम जाफर ने एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपने शीर्ष तीन विकल्प चुने - क्रिकट्रैकर हिंदी

निखिल चोपड़ा, वसीम जाफर ने एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपने शीर्ष तीन विकल्प चुने

एशिया कप 2022 भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 स्क्वॉड चुनने के लिए एक आदर्श मंच होगा।

Team India. (Photo Source: Twitter)
Team India. (Photo Source: Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजरें अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 15वें सीजन में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हुई है।

इस साल के आखिरी में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किए जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले अगस्त में एशिया कप 2022 का आयोजन होना है, जिसके लिए खिलाड़ियों का चयन करने में जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) अहम भूमिका निभाने वाला है। इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटरों निखिल चोपड़ा और वसीम जाफर ने एशिया कप 2022 और टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपने-अपने सलामी बल्लेबाजों और नंबर 3 बल्लेबाजों को नामित किया है।

निखिल चोपड़ा और वसीम जाफर ने एशिया कप 2022 और टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपने शीर्ष तीन विकल्प चुने

निखिल चोपड़ा का मानना हैं कि इस साल खेले जाने वाला आगामी एशिया कप 2022 भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम चुनने के लिए एक आदर्श मंच के रूप में काम करेगा। उन्होंने आगे केएल राहुल और रोहित शर्मा को अपनी पसंदीदा सलामी बल्लेबाजी जोड़ी के रूप में चुना।

निखिल चोपड़ा ने क्रिकट्रैकर के Sky247.net द्वारा प्रस्तुत नॉट जस्ट क्रिकेटशो पर कहा: “एशिया कप उन खिलाड़ियों के लिए एक मंच होगा, जो टी-20 वर्ल्ड कप का टिकट हासिल करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि केएल राहुल निश्चित रूप से ओपनिंग स्लॉट में होंगे, और मुझे उम्मीद है कि रोहित भी बतौर सलामी बल्लेबाज होंगे। मैं शुभमन गिल को नहीं चुनूंगा, क्योंकि मेरे पास पहले से ही राहुल हैं। मेरा बैकअप विकल्प पृथ्वी शॉ या शिखर धवन होगा। पृथ्वी शॉ मुझे 150 के स्ट्राइक रेट का आराम देता है, जिससे पावरप्ले के ओवरों में रोहित शर्मा पर दबाव कम होगा, ताकि वह लंबी पारी खेल सके। नंबर तीन होंगे विराट कोहली। मुझे लगता है कि वह जून में खुद को फिर से जीवंत करने के लिए आराम दे सकते हैं, क्योंकि एशिया कप टी-20 वर्ल्ड कप के बहुत करीब है।”

जबकि वसीम जाफर ने कहा: “अगर आप सीधा चुनाव चाहते हैं, तो इन तीन बल्लेबाजों से बेहतर कुछ नहीं है। रोहित शर्मा बेशक कप्तान के रूप में होंगे, केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं, और विराट कोहली। आपके पास शीर्ष तीन बल्लेबाजों के लिए दावेदार हैं, लेकिन इस समय तीनों खिलाड़ियों की जगह कोई नहीं ले सकता हैं। हालांकि, संजू सैमसन, पृथ्वी शॉ और राहुल त्रिपाठी जैसे कुछ दावेदार खिलाड़ी हैं।”

close whatsapp