दीप दासगुप्ता ने बताया उस एक खिलाड़ी का नाम जिसे इस साल मिलेगा इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

दीप दासगुप्ता ने बताया उस एक खिलाड़ी का नाम जिसे इस साल मिलेगा इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड

आईपीएल 2022 में खेलते हुए आयुष बडोनी ने लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से खेलते हुए 8 मुकाबलों में 134 रन बनाए हैं।

Deep Dasgupta. (Photo Source: Twitter)
Deep Dasgupta. (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के 2007 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था और उसके बाद से अब तक भारतीय टीम को कई नए युवा खिलाड़ी मिले हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है। विराट कोहली, मनीष पांडे, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या सहित कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस टूर्नामेंट से ही भारतीय टीम में शामिल हुए हैं।

आईपीएल में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड का सिलसिला 2008 से चला आ रहा है। इस लिस्ट में शामिल होने के लिए कुछ ऐसे पॉइंट्स हैं जिसे खिलाड़ियों को ध्यान में रखना चाहिए। सबसे पहले उन्होंने पांच या उससे कम टेस्ट मैच और 20 या उससे कम वनडे मुकाबले खेले हो। इसी के साथ उस खिलाड़ी ने 25 या उससे कम आईपीएल मुकाबले भी खेले होने चाहिए।

इस अवार्ड को अभी तक- रोहित शर्मा, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी जीत चुके हैं। साल 2020 और 2021 में ये अवार्ड देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड ने जीता था। विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो अवार्ड बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने जीता था जो कि 2016 में था।

दीप दासगुप्ता ने आयुष बडोनी को इस साल का इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर घोषित किया

इस साल आईपीएल में कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से इस टूर्नामेंट में छाप छोड़ा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी को इस साल का इमर्जिंग खिलाड़ी ऑफ द ईयर चुना है। उनकी माने तो आयुष ने इस साल अभी तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।

आयुष ने लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से खेलते हुए 8 मुकाबलों में 134 रन बनाए हैं और एक विकेट भी अपने नाम किया है। उन्होंने अपना सर्वाधिक स्कोर गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था, जिसमें उन्होंने 41 गेंदो में 55 रन बनाकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। यही नहीं उन्होंने एक से दो मुकाबलों में छोटी लेकिन अहम पारियां भी खेली।

दीप दासगुप्ता ने मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा को भी इस लिस्ट में शामिल किया है। तिलक ने मुंबई की ओर से खेलते हुए आठ मुकाबलों में 272 रन बनाए हैं और अपनी टीम के लिए इस वक्त वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

इस लिस्ट में दीप ने पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी शामिल किया। अर्शदीप ने 31 आईपीएल मुकाबलों में 33 विकेट झटके हैं और उनका इकॉनमी रेट मात्र 8.58 का रहा है। लेकिन वो इस लिस्ट में शामिल नहीं हो सकते क्योंकि वो 25 आईपीएल मुकाबलों से ज्यादा खेल चुके हैं।

close whatsapp