IPL 2022: रवि शास्त्री ने मारी पलटी, कहा गब्बर का क्रेडिट भी कोहली, रोहित ले जाते हैं!
कोहली, रोहित सारा क्रेडिट ले जाते हैं जबकि धवन भी बराबर के हिस्सेदार हैं!
अद्यतन - Apr 27, 2022 3:43 pm

भारत और पंजाब किंग्स (PBKS) के सलामी शिखर धवन जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में शानदार प्रदर्शन के साथ इस साल आस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी मजबूत दावेदारी ठोक रहे हैं।
शिखर धवन ने अपने 200वें आईपीएल (IPL) मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 59 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 88 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस मैच विजेता पारी के साथ ही अनुभवी भारतीय बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे कर लिए हैं, और साथ ही आईपीएल (IPL) में भी 6000 रन पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने शिखर धवन की जमकर तारीफ की है।
शिखर धवन को वो तारीफ नहीं मिलती जिसके वह हकदार हैं
रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा: “शिखर धवन मैदानी परिस्थितियों को बहुत अच्छे से पढ़ते हैं, और अपनी भूमिका को भी बखूबी समझते हैं। उनका शॉट-चयन, फील्डिंग के हिसाब से खेलना, और देखना कि किस गेंदबाज को किस समय पर हिट करना सही रहेगा ये सब उनकी शानदार विचार प्रक्रिया को दर्शाता है।”
उन्होंने कहा, “शिखर एक गंभीर खिलाड़ी रहा है, आप जानते हैं। जितनी प्रशंसा विराट कोहली और रोहित शर्मा को मिलती हैं, वह भी उतनी ही प्रशंसाओं का हकदार है। 6000 आईपीएल रन, 200वां आईपीएल मैच, मैन ऑफ द मैच, और जिस तरह से वह खत्म कर रहे हैं, और कह रहे हैं कि उन्होंने अब युवाओं को सलाह देना शुरू कर दिया है, यह शानदार हैं। मैं शिखी को जानता हूं … वह सभी युवा खिलाड़ियों को बुला रहा होगा और उन्हें बांसुरी सुना रहा होगा और साथ ही क्रिकेट के गुर भी सीखा रहा होगा। मुझे उम्मीद है कि वह यह लंबे समय तक करना जारी रखेगा।”
आपको बता दें, शिखर धवन ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपनी 8 परियों में 132 के स्ट्राइक रेट और 43 के औसत से 302 रन बनाए हैं। उन्होंने जारी सीजन में अब तक दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं।