दिसंबर 29- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - Dec 29, 2023 3:24 pm

1. AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 79 रनों से हराकर, टेस्ट सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
AUS vs PAK 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 29 दिसंबर, शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खत्म हुआ। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 79 रनों से हराकर, टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। (पढ़ें पूरी खबर)
2. ‘गेंदबाज को अपनी क्वालिटी के बारे में पता होता है’ मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 4 विकेट लेने के बाद Mir Hamza
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान अभी भी मैच में बनी हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)
3. SA vs IND 2023: क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने Virat Kohli
भारतीय क्रिकेट टीम को भले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शर्माक हार झेलनी पड़ी, लेकिन दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रहे।(पढ़ें पूरी खबर)
4. UAE vs AFG: राशिद खान के बिना T20I सीरीज में उतरेगा अफगानिस्तान; बैन किए गए खिलाड़ी भी आएंगे एक्शन में नजर
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच आज 29 दिसंबर से तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी। इस T20I सीरीज से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को एक तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि T20I कप्तान राशिद खान इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
5. SA vs IND: कंगाली में आटा गीला! सेंचुरियन टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम पर ICC ने लगाया जुर्माना
साउथ अफ्रीका और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कल 28 दिसंबर, गुरूवार को समाप्त हुआ। बता दें कि इस मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका ने भारतीय क्रिकेट टीम को पारी और 32 रनों के बड़े अंतर से हराया है। दूसरी ओर, इस मैच में हारने के बाद भारतीय टीम को दोहरा झटका लगा है। (पढ़ें पूरी खबर)
6. ‘कोई एक गेंदबाज पर निर्भर नहीं रह सकता’, सेंचुरियन में हार के बाद बॉलर्स पर भड़के रोहित शर्मा
भारतीय टीम (Team India) को साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 32 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 35 ओवर के अंदर ही सिर्फ 131 रनों पर ही सिमट गई। इस हार के बाद भारत का साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया। वहीं मैच के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की। (पढ़ें पूरी खबर)
7. BBL 2023-24: इंग्लैंड के Dan Lawrence को मेलबर्न स्टार्स ने रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ जोड़ा
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज डैन लाॅरेंस (Dan Lawrence) को रिप्लेसमेंट के तौर पर बीबीएल फ्रेंचाइजी मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) ने अपने साथ जोड़ा है। बता दें कि 26 वर्षीय खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ने ओवरसीज खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है। गौरतलब है कि नेशनल टीम में वापसी के बाद फ्रेंचाइजी को अब उस्मा मीर और हारिस रऊफ की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। (पढ़ें पूरी खबर)
8. खिलाड़ी कुमार को आया शिखर धवन पर तरस, इंस्टा स्टोरी के जरिए दिया गब्बर का साथ
हाल ही में शिखर धवन के बेटे यानी की जोरावर का जन्मदिन था, जहां इस खास मौके पर बल्लेबाज ने एक स्पेशल और इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। जो सोशल मीडिया की दुनिया में जमकर वायरल हुआ था, साथ ही इस पोस्ट को देख फैन्स को धवन पर दया भी आई थी। वहीं अब ये पोस्ट बॉलीवुड के गलियारों तक भी जा पहुंचा है और इससे जुड़ी एक इंस्टा स्टोरी काफी वायरल हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
9. मोहम्मद शमी की जगह इस युवा तेज गेंदबाज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम में मिली जगह
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मोहम्मद शमी की जगह आवेश खान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय टीम में शामिल किया गया। बता दें, आवेश खान ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू नहीं किया है लेकिन उन्होंने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में साउथ अफ्रीका A के खिलाफ पांच विकेट हासिल किए थे। (पढ़ें पूरी खबर)
10. प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर संजय मांजरेकर की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- सिर्फ एक मैच के बाद बाहर करना…
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से डेब्यू किया, लेकिन वह अपने डेब्यू टेस्ट में कुछ खास नहीं कर पाए। 20 ओवर के गेंदबाजी स्पैल में प्रसिद्ध ने 93 रन खर्च किए और सिर्फ 1 विकेट हासिल किया। उनके इस खराब प्रदर्शन के बावजूद भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि सिर्फ एक मैच के बाद प्रसिद्ध को बाहर करना ठीक नहीं होगा। (पढ़ें पूरी खबर)