श्रीलंका के दौरे पर होने वाली तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का किया ऐलान - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंका के दौरे पर होने वाली तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का किया ऐलान

टी-20 श्रृंखला में तेज गेंदबाज पैट कमिंग को आराम दिया गया है।

Australian team. (Photo by Bradley Kanaris/Getty Images)
Australian team. (Photo by Bradley Kanaris/Getty Images)

इस साल जून-जुलाई में होने वाली श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तीनों फॉर्मेट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। बता दें इन दोनों के बीच इस श्रृंखला में तीन टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे। इस श्रृंखला को लेकर कंगारुओं ने तीनों प्रारूपों की टीमें घोषित की हैं। कई खिलाड़ी जिन्होंने पाकिस्तान टूर में इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की वजह से हिस्सा नहीं लिया था वो सभी खिलाड़ी टीम में वापसी कर रहे हैं।

टी-20 श्रृंखला में तेज गेंदबाज पैट कमिंग को आराम दिया गया है वहीं टेस्ट स्क्वायड में ओपनर मार्कस हैरिस और तेज गेंदबाज मार्क स्टेकेटी को टीम में जगह नहीं मिली है।

वहीं मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और मैथ्यू वेड टीम में वापसी कर रहे हैं। खास बात ये है कि, बेन मैक्डरमैट जिन्होंने हाल ही में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक जड़ा था उनको टीम में नहीं लिया गया है। लेग स्पिनर एडम ज़म्पा इस श्रृंखला में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि वो अपनी पत्नी के साथ अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।

हम लोग वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम को तैयार कर रहे: जॉर्ज बेली

ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, जो टीम हमने बनाई है उसको लेकर हम आने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए सोच रहे हैं। सभी खिलाड़ी काफी अनुभवी है। हम इस वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ हुई श्रृंखला के बाद खिलाड़ियों में उत्साह पूरी तरीके से है। चयनकर्ता होने के नाते पिछले कुछ सालों में जो चुनौतियां आई हैं उससे हमें और हमारे खिलाड़ियों के अंदर जोश पूरी तरह से भरा हुआ है। हम लोग आगे आने वाली चुनौतियों के लिए भी पूरी तरीके से तैयार हैं।

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम:

पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरुन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ (उप-कप्तान), मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेप्सन, डेविड वॉर्नर।

ऑस्ट्रेलिया टी-20 टीम:

आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्वेप्सन, डेविड वॉर्नर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर)।

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम:

ऑरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, कैमरुन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्वेप्सन, डेविड वॉर्नर।

close whatsapp