एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच को लेकर मार्नस लाबुशेन ने दिया बड़ा बयान, कहा- मैंने कुछ गलत फैसले लिए जो..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच को लेकर मार्नस लाबुशेन ने दिया बड़ा बयान, कहा- मैंने कुछ गलत फैसले लिए जो…..

मार्नस लाबुशेन ने कहा कि, मैंने कुछ गेंदों के खिलाफ काफी ख़राब फैसले लिए जो वास्तव में वाइड था।

Marnus Labuschagne
Marnus Labuschagne. (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया। जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के बैजबॉल वाले अप्रोच को लेकर काफी आलोचनाएं हुई। साथ ही पहले दिन ही जल्दी पारी घोषित करने को लेकर भी इंग्लैंड को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया अपने बेहतरीन रणनीति से इस मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब रहा। ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, पैट कमिंस, नाथन लियोन सहित कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को मार्नस लाबुशेन से भी काफी उमीदें थी लेकिन वे अपनी टीम की उम्मीद पर पहले टेस्ट में खड़े नहीं उतरे।

दरअसल मार्नस लाबुशेन का कहना है कि, उन्होंने कुछ गलत फैसले लिए जिसका नतीजा उन्हें भुगतना पड़ा।  उन्होंने इंग्लैंड के खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड की भी जमकर तारीफ की है। बता दें उनका कहना है कि, ब्रॉड ने अपना काम बखूबी किया। उन्होंने बहुत बेहतरीन गेंदबाजी की।

मैंने कुछ गेंदों के ख़िलाफ़ काफी ख़राब फैसले लिए- मार्नस लाबुशेन 

दरअसल ESPNcricinfo पर बातचीत करते हुए मार्नस लाबुशेन ने कहा कि, जब आप पहली गेंद पर आउट हो जाते हैं तो आप उसे बस्ते में डाल देते हैं। दरअसल एजबेस्टन में उछाल की कमी थी, ऐसे में यह आपको सोचने पर मजबूर कर देता है कि आप गेंद को थोड़ा और मार सकते हैं और मैंने कुछ गेंदों के ख़िलाफ़ काफी ख़राब फैसले लिए जो वास्तव में वाइड था।

इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की जमकर तारीफ की और कहा कि, ब्रॉड ने बहुत अच्छे से अपना होमवर्क कर लिया है, पहली पारी में मुझे जो पहली गेंद मिली थी वह बहुत अच्छी गेंद थी। दरअसल मैंने स्टुअर्ट ब्रॉड का सामना नहीं किया है, वह वास्तव में इसे स्विंग कराने में सक्षम है। वह आमतौर पर एंगल का इस्तेमाल करते हैं, जिससे स्विंग कराने में मदद मिलती है। बता दें एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर मार्नस लाबुशेन डक आउट हुए थे।

यहां पढ़ें: Hardik Pandya दोबारा कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे? Ravi Shastri ने किया बड़ा खुलासा

close whatsapp