IPL ट्रॉफी ना मिली हो, कम से कम ‘प्यार’ तो मिला RCB फैन को
RCB-CSK मैच के बीच दिखा गजब नजारा।
अद्यतन - मई 5, 2022 12:33 अपराह्न

RCB यानी की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैन हर साल टीम के खिताब जीतने का इंतजार करते हैं, लेकिन आखिर में उनके हाथ निराशा ही लगती है। हर साल RCB टीम स्टार खिलाड़ियों से लबरेज होती है, लेकिन फिर भी टीम खिताब नहीं उठा पाती। इस बार फाफ की कप्तानी में टीम ने शानदार आगाज किया था, बाद में टीम जीत की पटरी से उतर गई। वहीं कल रात टीम ने CSK को मात दी है, इस दौरान एक अनोखा नजारा भी देखने को मिला।
RCB के फैन को बीच मैच में मिला ‘प्यार’ का तोहफा
इस आईपीएल में मैचों की संख्या बढ़ चुकी है, हर दिन कोई ना कोई टीम आमने-सामने होती है। वहीं इन मुकाबलों में कई बार गजब के नजारे देखने को मिल जाते हैं, कभी कैमरामैन सुर्खियां बटोर लेता है तो कभी फैन्स के पोस्टर वायरल हो जाते हैं। इसी कड़ी में कल रात RCB और चेन्नई के बीच मैच खेला गया, जिसे RCB टीम ने अपने नाम किया। लेकिन इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, कि कैमरामैन भी खेल छोड़ वो नजारा दिखाने लगा।
*RCB-CSK के मैच के बीच दिखा गजब नजारा।
*RCB के एक फैन को उसकी गर्लफ्रेंड ने किया प्रपोज।
*मैच के बीच गर्लफ्रेंड ने RCB के फैन को पहनाई अंगूठी।
*काफी ज्यादा वायरल हो गया है ये वाला वीडियो।
मैच के बीच कुछ ऐसे शुरू हुई ये कहानी
https://twitter.com/7hahalam/status/1522038643611041792?t=m-aXpXBI-6uhfImJPjp1-g&s=19
क्या है अंत तालिका की गणित फिलहाल?
दूसरी ओर हर मुकाबले के साथ इस सीजन की अंक तालिका काफी दिलचस्प होती जा रही है, जहां मुंबई और चेन्नई का इस सीजन में सफर लगभग खत्म हो चुका है। वहीं गुजरात की टीम 8 जीत के साथ टॉप पर बनी हुई है, तो LSG दूसरे और राजस्थान की टीम तीसरे स्थान पर है। कल रात CSK को रहाकर RCB चौथे नंबर आ गई है और अब आगे अंतिम चार में जाने की गणित बेहद मजेदार होने वाली है।