वेंकटेश अय्यर खराब प्रदर्शन पर फैन्स से हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं?
वेंकटेश अय्यर ने हाल ही में एक इंस्टा स्टोरी को किया था साझा।
अद्यतन - May 8, 2022 11:12 am

वेंकटेश अय्यर, ये वो नाम है जो आईपीएल 2021 के फेज-2 के दौरान खबरों में आया था, KKR की तरफ से खेलते हुए वेंकटेश ने अपने धाकड़ खेल से सभी को अपना मुरीद बना लिया था। लेकिन साल और सीजन बदलते ही, वेंकटेश अय्यर के लिए सारी कहानी ही बदल गई। KKR ने इस खिलाड़ी पर भरोसा जताते हुए रिटेन कर लिया, लेकिन इस सीजन वेंकटेश उस तरह का धमाकेदार प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिसके तुरंत बाद टीम ने उन्हें ड्रॉप भी कर दिया।
वेंकटेश अय्यर ने मांगी फैन्स से माफी?
वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल 2021 में ऐसा कमाल किया था, कि उनकी सीधे टीम इंडिया में एंट्री हो गई थी। हर कोई उन्हें शानदार ऑलराउंडर बता रहा था, साथ ही दिग्गजों का ये तक कहना था कि वेंकटेश टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या की जगह ले लेंगे। वेंकटेश ने टीम इंडिया में अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन भी किया, जिसके बाद करोड़ों की राशि में KKR ने रिटेन भी किया। लेकिन इस सीजन इस ऑलराउंडर का फॉर्म गायब रहा और लगातार निराशा ही हाथ लगी।
*वेंकटेश अय्यर ने हाल ही में एक इंस्टा स्टोरी को किया था साझा।
*जिसमें हाथ जोड़े हुए थे अय्यर, साथ ही लग रहे थे निराश।
*वेंकटेश ने खेले हैं इस सीजन कुल 9 मैच, बनाए हैं 132 रन।
*साथ इस ऑलराउंडर के खाते में 1 ही अर्धशतक आया है।
KKR के खिलाड़ी ने ये इंस्टा स्टोरी की थी फैन्स के साथ साझा

KKR का सफर लगभग खत्म
वहीं दूसरी ओर KKR के लिए प्लेऑफ का सपना टूट चुका है, जहां टीम लीग से बाहर होने की कगार पर आ गई है। कल रात LSG के खिलाफ श्रेयस अय्यर की टीम को करारी हार मिली है, जिसमें बल्लेबाजों का काफी ज्यादा ही खराब प्रदर्शन रहा। जिसके बाद KKR टीम के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो चुकी है, साथ ही अय्यर की कप्तानी पर भी अब लगातार सवाल उठ रहे हैं और अगले साल क्या वो कप्तान रहेंगे या नहीं सवाल ये भी रहेगा।