वानिंदु हसरंगा को शायद पसंद नहीं करते युजवेंद्र चहल! - क्रिकट्रैकर हिंदी

वानिंदु हसरंगा को शायद पसंद नहीं करते युजवेंद्र चहल!

अब पर्पल कैप की गणित हुई मजेदार।

Yuzvendra Chahal and Wanindu Hasaranga. (Photo Source: IPL/BCCI)
Yuzvendra Chahal and Wanindu Hasaranga. (Photo Source: IPL/BCCI)

युजवेंद्र चहल और वानिंदु हसरंगा ये दोनों ही स्पिन गेंदबाजी के सबसे बड़े जादूगर हैं, इनकी फिरकी अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों की गणित खराब कर देती है। एक ओर चहल राजस्थान के लिए विकेट पर विकेट ले रहे हैं, तो दूसरी ओर हसरंगा RCB के लिए अपना कमाल दिखा रहे हैं। साथ ही इस आईपीएल सीजन में दोनों गेंदबाजों के बीच पर्पल कैप को लेकर काफी कड़ी टक्कर चल रही है, लेकिन इस बीच हसरंगा को लेकर चहल ने एक बहुत बड़ा बयान दे दिया है।

वानिंदु हसरंगा को लेकर ये क्या बोल दिया युजवेंद्र चहल ने?

युजवेंद्र चहल और वानिंदु हसरंगा एक साथ RCB के लिए खेल चुके हैं, लेकिन मेगा ऑक्शन में RCB ने चहल को नहीं खरीदा था और इसके बाद स्पिन गेंदबाजों की ये जोड़ी टूट गई। वहीं राजस्थान टीम में आते ही चहल के लिए सब कुछ बदल गया, पहले मैच से ही इस स्पिन गेंदबाज का खौफ बल्लेबाजों में भर गया। तो हसरंगा भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, जैसे कप्तान फाफ उनको गेंद देते हैं वो कमाल कर देते हैं।

*वानिंदु हसरंगा का प्रदर्शन देखकर खुश हूं मैं- चहल।
*युजी बोले- गेंदबाज वानिंदु हसरंगा मेरे भाई जैसे हैं।
*वानिंदु हसरंगा से मैं कोई मुकाबला नहीं कर रहा- चहल।
*चहल ने कहा कि कुलदीप यादव भी उनके छोटे भाई जैसे है।

पर्पल कैप की गणित हुई मजेदार

हर मुकाबल के साथ पर्पल कैप की गणित काफी मजेदार होती जा रही है, जहां ये कैप अब अलग-अलग खिलाड़ियों के सिर पर जा रही है। हाल ही में हसरंगा ने चहल को पछाड़ कर ये कैप अपने नाम की थी, वहीं अब LSG के खिलाफ मैच के बाद एक बार फिर से चहल इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। साथ ही इस रेस में कुलदीप और हर्षल जैसे गेंदबाजी भी शामिल हैं, जो कभी भी इस लिस्ट का पासा पलटने का दम रखते हैं।

close whatsapp