कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पिछले 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - May 18, 2022 2:38 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 66वां लीग मुकाबला कई मायनो में दूसरी टीमों लिए भी प्लेआफ की नजर से काफी अहम साबित होने वाला है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच में खेले जाने वाला यह मैच दोनों ही टीमों के लिए इस सीजन का आखिरी लीग मुकाबला होने वाला है। जहां कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक खेले 13 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
ऐसे में टीम को प्लेआफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखने के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूर होगा। क्योंकि इस मैच में हारते ही उसका सफर भी समाप्त हो जाएगा। हालांकि टीम ने अपने पिछले मुकाबले में काफी शानदार तरीके से सनराइजर्स हैदराबाद को 54 रनों से मात दी थी। लेकिन इससे पहले जब उनका LSG से मैच हुआ था तो उसमें टीम को 75 रनों की बड़ी हार का सामना भी करना पड़ा था।
वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर उनके पहले सीजन में अब तक काफी अच्छा रहा है, जिसमें टीम ने 13 में से 8 मैचों में शानदार तरीके से जीत हासिल की है। लेकिन टीम को अपने पिछले 2 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है ऐसे में टीम को इस मुकाबले में जीत हासिल करने की कोशिश करनी होगी ताकि प्लेआफ के लिए आसानी से क्वालीफाइ किया जा सके।
मैच जानकारी:
मैच 66 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
स्थान – डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स, एकेडमी
समय और दिन – 19 मई को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट
मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो पिछले मुकाबले में यह काफी सूखी हुई थी, जिससे स्पिन गेंदबाजों की भूमिका बढ़ गई थी। ऐसा ही कुछ इस मैच में भी देखने को मिल सकता है।
संभावित अंतिम एकादश:
कोलकाता नाइट राइडर्स
पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आंद्रे रसल ने बल्ले से काफी अहम भूमिका अदा की थी। इसके अलावा अब इस मैच में अजिंक्य रहाणे के ना होने से बाबा इंद्रजीत की फिर से ओपनिंग में वापसी देखने को मिल सकती है।
संभावित एकादश – बाबा इंद्रजीत, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), सुनील नारायण, आंद्रे रसल, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।
लखनऊ सुपर जायंट्स
लगातार 2 मुकाबले हारने के बाद कप्तान केएल राहुल को अब फिर से बल्ले से अपना वही पुराना फॉर्म दिखाना होगा जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं। पिछले कुछ मुकाबलों से टीम के बल्लेबाजों पर साफतौर पर एक अलग तरह का दबाव देखने को मिल रहा है।
संभावित एकादश – केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, मोहसिन खान, जेसन होल्डर, दुष्मांता चामीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान।
संभावित Dream11 टीम:
लोकेश राहुल (कप्तान), सैम बिलिंग्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, नितीश राणा, आंद्रे रसल (उप-कप्तान), क्रुणाल पांड्या, टिम साउदी, उमेश यादव, आवेश खान, रवि बिश्नोई।