दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भारत के मंझे खिलाड़ियों को आराम देने के पक्ष में नहीं हैं निखिल चोपड़ा
निखिल चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या को लेकर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को खास सलाह दी।
अद्यतन - May 20, 2022 4:49 pm

पूर्व भारतीय क्रिकेटर निखिल चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें, आईपीएल 2022 (IPL 2022) के समापन के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी।
इस टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला पहला मैच 9 जून को दिल्ली में खेला जाएगा, 12 जून को दूसरा मैच कटक में, जबकि 14 जून को तीसरा मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा, वहीं चौथा मैच राजकोट में 17 जून को खेला जाना है, जबकि पांचवा और अंतिम मैच बेंगलुरु में 19 जून को खेला जाएगा।
भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मजबूत टीम उतारनी चाहिए: निखिल चोपड़ा
क्रिकट्रैकर पर Sky247 द्वारा प्रस्तुत ‘नॉट जस्ट क्रिकेट’ शो पर बात करते हुए निखिल चोपड़ा ने कहा टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के सामने रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार और मंझे हुए खिलाड़ियों की फौज उतारनी चाहिए। क्रिकेट विशेषज्ञ ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में शानदार फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या को भी भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल करने का सुझाव दिया।
उन्होंने आगे उमरान मलिक को भारतीय टीम में शामिल करने का सुझाव दिया है ताकि युवा तेज गेंदबाज को एक्सपोजर मिल सके। उन्होंने बाएं-हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद का भी चयन करने की वकालत की, और साथ ही कहा हार्दिक पांड्या को केवल टीम में शामिल ही नहीं बल्कि लगातार गेंदबाजी भी कराना चाहिए।
इस बीच, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने पहले ही भारत दौरे के लिए अपनी मजबूत टीम की घोषणा कर दी है, जिसमे अनुभवी तेज गेंदबाज वेन पार्नेल, क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, रासी वैन डेर डूसन और मार्को जेनसन जैसे स्टार शामिल है।
ये रही दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए निखिल चोपड़ा की संभावित भारतीय टीम –
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, दिनेश कार्तिक, खलील अहमद, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, और युजवेंद्र चहाल