जोस बटलर मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में उदास बैठे रहे
बटलर का बल्ला चेन्नई के खिलाफ भी नहीं बोला।
अद्यतन - मई 21, 2022 1:49 अपराह्न

राजस्थान टीम के लिए इस आईपीएल में जोस बटलर सबसे अहम कड़ी साबित हुए हैं, शुरूआती मुकाबलों में उनके बल्ला की धार कई बार देखने को मिली। साथ ही उनके बल्ले से शतक भी निकले, लेकिन लीग स्टेज के अंत में आते-आते इस खिलाड़ी का बल्ला नाराज सा हो गया।
जोस बटलर पर बहुत भरोसा करती है राजस्थान
राजस्थान की टीम ने काफी कम खिलाड़ियों को इस बार रिटेन किया था, जिसमें इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर का नाम भी शामिल था। जोस बटलर काफी लंबे समय से राजस्थान टीम का हिस्सा है और टीम उनपर पूरा भरोसा भी करती है।
जोस बटलर ड्रेसिंग रूम में सिर्फ चुपचाप बैठे रहे बस
*बटलर का बल्ला चेन्नई के खिलाफ भी नहीं बोला।
*कल रात 2 रन बनाकर आउट हुए जोस बटलर।
*बाद में ड्रेसिंग रूम में गुमसुम बैठे रहे जोस बटलर।
*टीम की जीत पर भी नहीं हुए वो ज्यादा खुश।
फैन ने किया बल्लेबाज को सोशल मीडिया पर ट्रोल
https://twitter.com/mufflar_keju_ka/status/1527699091895242752?s=20&t=EvOUGvSvKh1_5IIOT7mmGg
लीग में हैं फिर भी सबसे ज्यादा रन
भले ही बटलर पिछले कुछ मैचों में फ्लॉप हो रहे हो, लेकिन उसके बावदूज पर्पल कैप की रेस में वो अभी भी टॉप पर बने हुए हैं और उनके नाम सबसे ज्यादा 629 रन हैं।
इस सीजन लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक
दूसरी ओर इस बल्लेबाज ने 2022 के सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं, जहां बटलर के नाम 3 शतक हैं और उनसे नीचे 2 शतक के साथ केएल राहुल दूसरे नंबर हैं।
24 तारीख को होगा राजस्थान का मुकाबला
वहीं राजस्थान की टीम ने चेन्नई को मात देते ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है, साथ ही टीम ने टॉप 2 में जगह बनाई है। जिसके बाद राजस्थान टीम 24 मई को गुजरात के खिलाफ क्वालीफायर 1 खेलेगी।