दिनेश कार्तिक ने बाबर आजम को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिनेश कार्तिक ने बाबर आजम को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

बाबर आजम बतौर कप्तान और बल्लेबाज पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Dinesh Karthik and Babar Azam. (Photo Source: IPL/BCCI)
Dinesh Karthik and Babar Azam. (Photo Source: IPL/BCCI)

भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की जमकर तारीफ की है। सीनियर क्रिकेटर ने बाबर आजम की उत्कृष्ट बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए भविष्यवाणी की है कि पाकिस्तान के कप्तान को उस ऐतिहासिक सूचि में शामिल किया जाएगा, जिसमे आधुनिक युग से सबसे महान खिलाड़ी शामिल होंगे।

बाबर आजम बतौर कप्तान और बल्लेबाज पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए 40 टेस्ट, 86 वनडे और 74 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने कुल मिलकर सभी प्रारूपों में अब तक लगभग 9800 रन बनाए हैं।

दिनेश कार्तिक ने बाबर आजम की जमकर तारीफ की

पाकिस्तान के कप्तान के आंकड़ों और उनके लगातार प्रदर्शन को देखते हुए दिनेश कार्तिक ने बाबर आजम को एक टॉप-क्लास का बल्लेबाज बताया, और साथ ही कहा उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अलग-अलग स्थानों पर बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

दिनेश कार्तिक ने आईसीसी रिव्यू शो पर कहा: “मुझे कोई शक नहीं हैं कि बाबर आजम आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ बालेल्बाजो में से एक के रूप में अपने करियर का अंत करेंगे। वह एक उच्च गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं, जो इस समय अपनी बल्लेबाजी कौशल के चरम पर है। वह खेल के तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, और उन्होंने अलग-अलग स्थितियों में बल्लेबाजी करते हुए भी अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं बाबर को शुभकामनाएं देता हूं, और मुझे उनकी क्षमताओं पर पूरा विश्वास हैं कि वह इस बहुत मजबूत ‘फैब फोर’, जिसमे विराट कोहली, जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन शामिल है, को अपनी प्रतिभा से तोड़कर इसे ‘फैब फाइव’ में बदल देगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह उस लिस्ट में शामिल होने का हकदार है। वह एक बहुत ही खास खिलाड़ी है। वह अपने देश के लिए खास चीजें करेंगे, और टीम को एक अलग मुकाम पर ले जाएंगे।”

close whatsapp