साइमन टॉफेल ने संन्यास से पहले ही कोहली, अश्विन के लिए भविष्य की योजनाएं बना ली है!
साइमन टॉफेल ने दुबई में आईसीसी क्रिकेट अकादमी के साथ मिलकर एक ऑनलाइन अंपायरिंग कोर्स शुरू किया है।
अद्यतन - May 28, 2022 10:23 am

क्रिकेट के खेल में डीआरएस (DRS) की शुरूआत अंपायरों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है, लेकिन यह अभी खेल के सबसे चुनौतीपूर्ण पहलुओं में से एक रहा है। मैच में एक त्रुटि न केवल मैच के परिणाम को प्रभावित करता है, बल्कि अंपायरों को भी काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता है।
इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व अंपायर साइमन टॉफेल ने उन खिलाड़ियों को चुना, जिन्हे वह भविष्य में अंपायर की भूमिका निभाते हुए देखना चाहेंगे और साथ ही कहा यह सभी के बस का काम नहीं है।
News9 Sports के साथ साक्षात्कार में जब साइमन टॉफेल से उन खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया जिन्हे वह भविष्य में अंपायर के रूप में देखना चाहते हैं, तो उन्होंने मोर्ने मोर्कल, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के नाम लिए और कहा इन खिलाड़ियों के पास क्रिकेट का काफी ज्ञान और वे अंपायरिंग कर सकते है।
क्या साइमन टॉफेल कोहली, अश्विन को अंपायरिंग के गुर सिखाना चाहते हैं?
आपको बता दें, साइमन टॉफेल ने दुबई में आईसीसी क्रिकेट अकादमी के साथ मिलकर एक ऑनलाइन अंपायरिंग कोर्स शुरू किया है। यह पाठ्यक्रम तीन स्तरों की मान्यता प्रदान करता है, जिसमे परिचयात्मक, स्तर 1 और स्तर २ शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व अंपायर ने बताया कि यह पाठ्यक्रम शुरूआती से लेकर सक्रिय पेशेवर अंपायरों तक सभी के लिए है, जो अपने कौशल को और आगे बढ़ाना चाहते हैं।
साइमन टॉफेल ने कहा: “अगर आपके पास एक ऐसा व्यक्तित्व है, जो अंपायरिंग को सूट करे और साथ ही इस काम को करने की आप में प्रबल इच्छा है, तो फिर आप अंपायरिंग कर सकते है। मैंने मोर्ने मोर्कल जैसे कुछ खिलाड़ियों से बात की है, जो अंपायरिंग में रुचि रखते हैं, लेकिन अंपायरिंग सभी के बस की बात नहीं है। मैं इस भूमिका में वीरेंद्र सहवाग को देखना पसंद करूंगा, और शायद विराट कोहली या रविचंद्रन अश्विन भी अंपायरिंग मटेरियल है। वे क्रिकेट के नियमों और खेल की स्थितियों के बारे में बहुत अच्छे से जानते हैं।”
उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के साथ अपनी बातचीत का भी खुलासा किया जब उन्होंने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज को अंपायरिंग की दुनिया में कदम रखने का सुझाव दिया था। साइमन टॉफेल ने बताया, “मुझे याद है कि कुछ सालों पहले मैंने वीरेंद्र सहवाग को अंपायरिंग लेने के लिए चुनौती दी थी, क्योंकि वह मेरे बगल में स्क्वायर लेग पर खड़े होकर मुझे खेल की कई परिस्थतियों के बारे में बताता रहता था। लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वह अंपायरिंग नहीं कर सकते, यह वह काम नहीं है, जो वह करना चाहते हैं।”