IPL 2022: टिम डेविड इस सीजन में अपनी और MI के प्रदर्शन पर राय दी, देखिए वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: टिम डेविड इस सीजन में अपनी और MI के प्रदर्शन पर राय दी, देखिए वीडियो

टिम डेविड ने बताया कैसे यह सीजन MI के लिए अच्छा रहा!

Tim David. (Photo Source: IPL/BCCI)
Tim David. (Photo Source: IPL/BCCI)

मुंबई इंडियंस (MI) के लिए आईपीएल 2022 (IPL 2022) बेहद निराशाजनक रहा, क्योंकि पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी ने 14 में से केवल 4 मैच जीतकर अंकतालिका में 10वीं टीम के रूप सीजन का अंत किया। हाल ही में, सिंगापुर के क्रिकेटर ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (MI) और अपने स्वयं के प्रदर्शन पर बात की।

इस सीजन में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर टिम डेविड को मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलने का मौका मिला और उन्हें जितने भी मौके दिए गए, उन्होंने उनका भरपूर फायदा उठाया और अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। आपको बता दें, MI ने टिम डेविड को आईपीएल 2022 (IPL 2022) मेगा नीलामी में 8.25 करोड़ रूपए  में खरीदा था। उन्होंने डेविड ने इस सीजन में 8 मैचों में 37.20 के औसत और 216.27 के स्ट्राइक रेट से 186 रन बनाए।

टिम डेविड ने बताया कैसे यह सीजन MI के लिए अच्छा रहा

टिम डेविड ने MI द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा: “कई बार हम जो परिणाम प्राप्त करना चाहते थे, वह हासिल नहीं कर पाते थे, जिससे हमें काफी निराशा होती थी। लेकिन यह सीजन एक तरह से हमारे लिए अच्छा रहा, क्योंकि हमें कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मुझे भी चुनौती दी गई।”

26 वर्षीय ने स्वीकार किया कि नई टीम के माहौल में ढलना उनके लिए काफी मुश्किल रहा, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, वह सहज महसूस करने लगे। टिम डेविड ने यह भी बताया कि जब उन्हें आईपीएल 2022 (IPL 2022) के शुरुआती मैचों में मौका नहीं दिया जा रहा था, उस दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस और बल्लेबाजी पर कड़ी मेहनत की और साथ ही अधिक नियंत्रित स्विंग आजमाने की भी कोशिश की।

टिम डेविड ने आगे बताया: “मुझे लगता है कि अब मैं काफी मजबूत हो गया हूं, और मैंने बहुत सुधार किया है। मैंने इस दौरान अपने खेल में काफी विकास किया और मुझे मैदान पर काफी बहुमूल्य अनुभव भी मिला।” उन्होंने ईशान किशन, तिलक वर्मा और रमनदीप सिंह जैसे युवा भारतीय प्रतिभाओं की तारीफ की और कहा उन्हें उनके साथ समय बिताने में बहुत मजा आया, और साथ ही उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया।

यहां देखिए वीडियो –

https://twitter.com/mipaltan/status/1530028954052005888?

close whatsapp