जिन लोगों ने भी मेरे ऊपर सवाल उठाए हैं उनको मेरे प्रदर्शन ने जवाब दिया है: हार्दिक पांड्या - क्रिकट्रैकर हिंदी

जिन लोगों ने भी मेरे ऊपर सवाल उठाए हैं उनको मेरे प्रदर्शन ने जवाब दिया है: हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने इस सीजन में 14 मुकाबलों में 45.30 के औसत से 453 रन बनाए हैं।

My Role Changes When Shubman Gill Gets Out Early: Hardik Pandya (Photo Source: IPL/BCCI)
My Role Changes When Shubman Gill Gets Out Early: Hardik Pandya (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में गुजरात टाइटंस (GT) का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया है। यही नहीं हर मुकाबले में उनको कोई ना कोई नया मैच जिताने वाला खिलाड़ी मिला है। किसी मुकाबले ने डेविड मिलर ने बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई तो किसी मुकाबले में राहुल तेवातिया ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई।

टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 14 मुकाबलों में 45.30 के औसत से 453 रन बनाए हैं। यही नहीं उन्होंने इस सीजन में 5 विकेट भी झटके हैं। उनकी कप्तानी के बदौलत टीम अपने पहले ही आईपीएल सीजन में फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

हार्दिक ने बताया कि, तमाम लोगों को उनकी कप्तानी को लेकर कई सवाल उठाए थे लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी लोगों का मुंह बंद कर दिया।

मेरा मानना है कि आपको जवाब बोलकर नहीं अपने प्रदर्शन को दिखाकर देना चाहिए: हार्दिक पांड्या

गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें हार्दिक पांड्या कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, मेरी पूरी जिंदगी में लोगों ने मेरे ऊपर हमेशा सवाल उठाए हैं। जब मेगा ऑक्शन में मुझे गुजरात टीम में जगह मिली और उसके बाद जब मुझे कप्तानी मिली तब भी लोगों ने मेरे ऊपर कोई सवाल उठाए। मेरा मानना है कि आपको जवाब बोलकर नहीं अपने प्रदर्शन को दिखाकर देना चाहिए। जिन्होंने भी मेरे खिलाड़ी या मेरी कप्तानी के ऊपर सवाल उठाए हैं उनको मेरे प्रदर्शन ने जवाब दिया है।

बता दें, हार्दिक पांड्या ने अपने आईपीएल की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस (MI) से की थी। उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से मुंबई को कई मुकाबले जिताए हैं। 2019 में उन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए 16 मुकाबलों में 44.67 के औसत से 402 रन बनाए थे। हार्दिक पांड्या और गुजरात के तमाम प्रशंसक यही चाहेंगे कि टीम अपने पहले ही सीजन में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करें। अगर वो ऐसा कर लेती हैं तो इस मुकाम को हासिल करने वाली वो राजस्थान रॉयल्स के बाद दूसरी टीम बन जाएगी।

close whatsapp