निखिल चोपड़ा ने चुनी अपनी सर्वकालिक पसंदीदा आईपीएल इलेवन (IPL XI) - क्रिकट्रैकर हिंदी

निखिल चोपड़ा ने चुनी अपनी सर्वकालिक पसंदीदा आईपीएल इलेवन (IPL XI)

निखिल चोपड़ा ने अपनी सर्वकालिक पसंदीदा आईपीएल इलेवन रवींद्र जडेजा को जगह नहीं दी है!

Nikhil Chopra. (Photo Source: CT)
Nikhil Chopra. (Photo Source: CT)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का समापन 29 मई को गुजरात टाइटन्स (GT) की खिताबी जीत के साथ हो चुका है। 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 (IPL 2022) के फाइनल में गुजरात टाइटन्स (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से मात देकर अपना पहला खिताब जीता।

आपको बता दें, आईपीएल 2022 (IPL 2022) के  प्लेऑफ और फाइनल में सबसे पहले जगह बनाने वाली फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स (GT) थी, और अंत में नई फ्रेंचाइजी ने ही खिताब अपने नाम किया।

इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर निखिल चोपड़ा ने अपनी सर्वकालिक पसंदीदा आईपीएल इलेवन (IPL XI) का ऐलान किया है, जिसमें उन्होंने 16 खिलाड़ियों को शामिल किया है। उन्होंने यह भी बताया कि आईपीएल इलेवन (IPL XI) चुनना कितना मुश्किल है, क्योंकि कई खिलाड़ी वर्षों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

निखिल चोपड़ा ने अपनी सर्वकालिक पसंदीदा आईपीएल इलेवन चुनी

Sky247.net द्वारा संचालित क्रिकट्रैकर के ‘नॉट जस्ट क्रिकेट’ शो पर बात करते हुए, निखिल चोपड़ा ने क्रिस गेल, रोहित शर्मा और शिखर धवन को अपने तीन सलामी बल्लेबाजों के रूप में चुना। उन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले विराट कोहली को भी अपनी टीम में जगह दी है।

निखिल चोपड़ा ने आगे एबी डिविलियर्स को भी अपनी बल्लेबाजी लाइन-अप में शामिल किया है। एमएस धोनी की शानदार कप्तानी, विकेटकीपिंग कौशल और फिनिशिंग क्षमताओं से तो सभी प्रभावित है, और चोपड़ा भी उन्ही में से एक है। एमएस धोनी के बाद, उन्होंने सुरेश रैना और गौतम गंभीर को भी अपनी टीम में शामिल किया है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अपनी टीम के स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अमित मिश्रा, पीयूष चावला, युजवेंद्र चहल हरभजन सिंह और सुनील नारायण को सौंपी है, जबकि जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और ड्वेन ब्रावो तेज गेंदबाजी विभाग संभालेंगे। सुनील नारायण और सुनील नारायण ऑलराउंडर की भी भूमिकाएं निभाएंगे।

अंत में, निखिल चोपड़ा ने एमएस धोनी और रोहित शर्मा को अपनी पसंदीदा आईपीएल इलेवन की कप्तानी के लिए संभावित दावेदारों के रूप में चुना। आपको बता दें, रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में पांच खिताबों के साथ सबसे सफल कप्तान हैं, जबकि एमएस धोनी चार खिताबों के साथ दूसरे सफल कप्तान हैं।

ये रही निखिल चोपड़ा की सर्वकालिक आईपीएल इलेवन (IPL XI): क्रिस गेल, रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी, सुरेश रैना, गौतम गंभीर, अमित मिश्रा, पीयूष चावला, युजवेंद्र चहल, हरभजन सिंह, सुनील नारायण, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, ड्वेन ब्रावो।

close whatsapp