वसीम जाफर ने अपनी सर्वश्रेष्ठ IPL 2022 XI का किया खुलासा
वसीम जाफर ने एक भी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी को अपनी सर्वश्रेष्ठ IPL 2022 XI में शामिल नहीं किया है।
अद्यतन - May 30, 2022 5:46 pm

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में विदेशी खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का भी बोलबाला रहा। इस सीजन में भारत के दिग्गज क्रिकेटर जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला तो खामोश रहा, लेकिन युवा भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
इस सीजन में अनुभवी विदेशी खिलाड़ी जैसे जोस बटलर और लियम लिविंगस्टोन ने अपनी-अपनी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया, तो वहीं तिलक वर्मा और उमरान मलिक जैसे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) की अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश का खुलासा किया है।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी से बेहद प्रभावित हैं वसीम जाफर
आपको बता दें, 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेले गए आईपीएल 2022 (IPL 2022) के फाइनल में दर्शकों की भीड़ का नजारा देखने लायक था। खैर, राजस्थान रॉयल्स (RR) अंतिम पड़ाव पार न कर सकी, और गुजरात टाइटन्स (GT) ने फाइनल में बाजी मार ली। नई फ्रेंचाइजी ने राजस्थान पर सात विकेट की जीत दर्ज कर अपना पहला आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया।
क्रिकट्रैकर पर Sky247.net द्वारा संचालित ‘नॉट जस्ट क्रिकेट‘ शो पर बात करते हुए वसीम जाफर ने कहा इस सीजन में जिस तरह हार्दिक पांड्या ने कप्तानी की और गुजरात टाइटन्स (GT) को पहले ही सीजन में ट्रॉफी दिला दी, वह उनके नेतृत्व से बेहद प्रभावित हुए, इसलिए उन्होंने भारतीय ऑलराउंडर को आईपीएल 2022 (IPL 2022) की अपनी सर्वश्रेष्ठ इलेवन के कप्तान के रूप में चुना है। जबकि उन्होंने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटन्स (GT) के मुख्य कोच को आशीष नेहरा को अपनी टीम के कोच के रूप में चुना।
वसीम जाफर ने आगे लियम लिविंगस्टोन, जोस बटलर, केएल राहुल और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाजों को अपनी टीम शामिल किया। उन्होंने विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक को अपनी सर्वश्रेष्ठ इलेवन में जगह दी है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अपनी टीम में तेज गेंदबाजी का जिम्मा मोहम्मद शमी और हर्षल पटेल के हाथो सौंपा हैं, जबकि वनिंदु हसरंगा और युजवेंद्र चहल स्पिन विभाग को संभालेंगे।
यहां देखिए वसीम जाफर की सर्वश्रेष्ठ IPL 2022 XI:
जोस बटलर, केएल राहुल, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, वनिन्दु हसरंगा, युजवेंद्र चहल।
कोच: आशीष नेहरा