IPL 2023: ‘इस बार तो ट्रॉफी राजस्थान रॉयल्स लेकर जाएगी…’- माइकल वॉन की बड़ी भविष्यवाणी
आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स पहला मुकाबला 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।
अद्यतन - Mar 30, 2023 3:45 pm

आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। इस बार ये लीग होम-अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछला सीजन शानदार रहा था। साल 2008 के बाद पहली बार टीम आईपीएल फाइनल में पहुंची थी। इस बार भी टीम अपना शानदार खेल बरकरार रखना चाहेगी। इसी बीच इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन का कहना है कि, यह आईपीएल सीजन राजस्थान रॉयल्स के नाम रहने वाला है।
राजस्थान रॉयल्स जीतेगी आईपीएल के 16वें सीजन का खिताब
आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स पहला मुकाबला 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। आईपीएल शुरू होने से पहले माइकल वॉन का कहना है कि राजस्थान रॉयल्स इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करते हुए नजर आएगी।
राजस्थान रॉयल्स को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए माइकल वॉन ने ट्विटर पर लिखा, ‘ आईपीएल शुरू होने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। मुझे लगता है कि यह साल राजस्थान रॉयल्स का होने वाला है। वह मई के अंत में ट्रॉफी उठाएंगे।’
यहां देखें माइकल वॉन का वो ट्विट-
Can’t wait for the IPL to start .. Looking forward to being part of the @cricbuzz team .. I thinks it’s going to be @rajasthanroyals year .. they will be lifting the trophy in late May .. #OnOn #IPL2023
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 29, 2023
दूसरा आईपीएल टाइटल जीतना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने ग्रुप स्टेज में 14 में से 9 मुकाबले जीते थे। टीम ने पाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर जगह बनाकर पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला था लेकिन टीम गुजरात टाइटंस से हार गई थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ क्वालिफायर-2 जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में प्रवेश किया था।
लेकिन गुजरात टाइटंस ने अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सपना तोड़ दिया था। इस सीजन राजस्थान रॉयल्स पिछले बार के मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी और दूसरा आईपीएल टाइटल जीतना चाहेगी।
इस बार फ्रेंचाइजी ने आईपीएल मिनी ऑक्शन में जेसन होल्डर को (5.75 करोड़), एडम जम्पा को (1.5 करोड़) और जो रूट को (1 करोड़ः रूपए में खरीदा था। साथ ही टीम के पास जोस बटलर, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और देवदत्त पाडिकल जैसे खिलाड़ी मौजूद है।