तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम, 7 जून से टी-20 सीरीज से होगा दौरे का आगाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम, 7 जून से टी-20 सीरीज से होगा दौरे का आगाज

ऑस्ट्रेलिया को इस पर 2 टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी-20 मुकाबले खेलने हैं।

Steve Smith
Steve Smith (Photo by Brenton Geach/Gallo Images/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम बुधवार (1 जून) को अपने नए कोच एंड्रयू मैक्डॉनल्ड के बिना कोलंबो पहुंच चुकी है। बता दें, एंड्रयू मैक्डॉनल्ड कोविड संक्रमित पाए गए हैं, जिसकी वजह से वो ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ कोलंबो नहीं आ पाए हैं। टेस्ट टीम की कमान पैट कमिंस को सौंपी गई है वहीं वनडे और टी-20 में आरोन फिंच टीम का नेतृत्व करेंगे। इस सीरीज में 2 टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे।

पिछले 6 सालों में ये ऑस्ट्रेलिया का पहल दौरा जिसमें 8 सीमित ओवर मुकाबले और दो टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे। ये सीरीज मैकडोनाल्ड के लिए भी काफी अहम होने वाली है क्योंकि पिछले महीने जस्टिन लैंगर ने कोचिंग पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद मैकडोनाल्ड को टीम का कोच नियुक्त किया गया।

क्रिकेट.कॉम.एयू के मुताबिक, टीम के सहायक कोच माइकल डि वेनुटो जून 7 को होने वाले पहले टी-20 मुकाबले में टीम की निगरानी करेंगे,वहीं दूसरे मुकाबले में मैकडोनाल्ड टीम के साथ फिर से जुड़ सकते हैं।

बता दें, श्रीलंका में इस समय तनाव का माहौल चल रहा है। लोग काफी परेशानियों से गुजर रहे हैं। लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। पूरा देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया टीम को इस वजह से श्रीलंका दौरे में आने के लिए चिंता सता रही थी वहीं दूसरी ओर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी तरफ से यह साफ कर दिया है कि यह सीरीज अपने तय शेड्यूल के अनुसार खेली जाएगी।

इस सीरीज के बाद श्रीलंका क्रिकेट एशिया कप की मेजबनी को तैयार

श्रीलंका 1948 में स्वतंत्रता के बाद इस वक़्त अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। विदेशी मुद्रा की गंभीर कमी के साथ आयात में गंभीर कटौती हो रही है जिसमें ईंधन और दवाएं जैसी आवश्यक चीजें शामिल हैं। इसी के साथ यह सीरीज 7 हफ्ते चलेगी जो जून में शुरू होगी और जुलाई में समाप्त।

इस दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से होगी और पहला और दूसरा मुकाबला 7 जून को कोलंबो में खेला जाएगा। वहीं तीसरा मुकाबला पल्लेकेले में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद श्रीलंका बोर्ड एशिया कप की मेजबानी के लिए भी तैयार है।

close whatsapp