स्विंग के सुल्तान वसीम अकरम के 56वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने कुछ इस तरह से दी उन्हें शुभकामनाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

स्विंग के सुल्तान वसीम अकरम के 56वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने कुछ इस तरह से दी उन्हें शुभकामनाएं

प्रशंसकों के अलावा वसीम अकरम की पत्नी शनायरा ने भी अपने पति के लिए ट्विटर पर एक हार्दिक पोस्ट साझा किया।

Wasim Akram
Wasim Akram. (Photo by Bob Thomas/Getty Images)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम आज यानी 3 जून को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर ट्विटर के जरिए तमाम लोगों ने उनको शुभकामनाएं भेजी और साथ ही साथ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने उन्हें ‘सुल्तान ऑफ स्विंग’ का दर्जा दिया।

बता दें, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अकरम ने पाकिस्तान के लिए 1984 से 2003 तक 104 टेस्ट और 356 वनडे मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 414 विकेट्स और वनडे में उन्होंने 502 विकेट्स अपने नाम किए हैं। यही नहीं बल्लेबाजी में भी उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 6,615 रन दर्ज है जिसमें उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट में 257 रन की नाबाद पारी खेली थी।

प्रशंसकों के अलावा वसीम अकरम की पत्नी शनायरा ने भी अपने पति के लिए ट्विटर पर एक हार्दिक पोस्ट साझा किया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, हैप्पी 56th बर्थडे मेरे सुल्तान। आपको ढेर सारा प्यार। आपकी तबियत ऐसे ही रहे और आपको ढेर सारा प्यार। अगर आप यहां आए तो हमारे पास सब कुछ है।

बता दें, वसीम अकरम इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रेंचाइजी कराची किंग्स (KK) के अध्यक्ष और संरक्षक है।

अभी तक मैंने जिन भी गेंदबाजों को खेला है उनमें सबसे कठिन गेंदबाज वसीम अकरम थे: महेला जयवर्धने

अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने कहा था कि, मैंने जब श्रीलंका के लिए अपना डेब्यू किया था तब वसीम अकरम अपने शिखर पर थे। उनकी गेंदबाजी का सामना करना बहुत ही मुश्किल काम था। चाहे नई गेंद हो या पुरानी वो हमेशा अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को चौंका देते थे। उनके तेज हाथ एक्शन की वजह से वो आपको दिन के किसी भी समय चकमा दे सकते थे।

जयवर्धने ने आगे कहा कि, चाहे पहले दिन की पहली गेंद हो या दूसरे दिन की आखिरी, उनकी गति हमेशा बराबर रहती थी। अकरम की गेंदबाजी से सभी डरते थे और अगर वो अपनी काबिलियत से गेंद डालने लगे तो चाहे कोई भी पिच हो वो आपको अपनी गेंदबाजी से चकमा देने की क्षमता रखते थे।

तमाम लोगों ने ट्वीट के जरिए दी शुभकामनाएं:

 

close whatsapp