9 जून 2022, ये तारीख उमरान मलिक को पूरे जिंदगी रहेगा याद!
9 जून को दिल्ली के अरुण स्टेडियम में खेला जाएगा पहला टी-20 मैच।
अद्यतन - जून 9, 2022 12:58 अपराह्न

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी 20 सीरीज का पहला मैच आज (9 जून) दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है और ऐसे में सेलेक्टर्स ने हाल ही में खत्म हुए आईपीएल सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
उन्हीं युवा खिलाड़ियों में से एक नाम जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक का भी है। मलिक ने आईपीएल 2022 में अपनी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया। उन्हीं प्रदर्शन के बाद उमरान को पहली बार टीम इंडिया के लिए कॉल अप मिला।
इस बीच उमरान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल उस तस्वीर में तेज गेंदबाज टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ रहे हैं। फैंस इस पोस्ट पर अभी से ही उन्हें डेब्यू के लिए बधाई देने लगे हैं। सभी लोगों का मानना है कि सीरीज के पहले ही मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा।
यहां देखिए उमरान मलिक का वो पोस्ट
पंत की कप्तानी में डेब्यू कर सकते हैं उमरान
सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को दो बड़े झटके लग चुके हैं। पहले टी-20 मैच से ठीक एक दिन पहले केएल राहुल, जिन्हें इस सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया था, वो चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं।
केएल राहुल के बाहर होने के बाद इस सीरीज के लिए ऋषभ पंत को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, वहीं हार्दिक पांड्या को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। ऐसे में अगर सीरीज में उमरान को डेब्यू करने का मौका मिलता है तो उन्हें पंत की कप्तानी में डेब्यू करना होगा।