उमरान मलिक की तुलना शोएब अख्तर से करने पर भड़के सलमान बट
उमरान मलिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I मैच मौका नहीं मिला।
अद्यतन - जून 11, 2022 7:01 अपराह्न

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने शोएब अख्तर और उमरान मलिक के बीच तुलना को फिजूल मानते हुए कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज को अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबा सफर तय करना है, इसलिए युवा गेंदबाज कि तुलना पाकिस्तान दिग्गज से इस समय करना गलत है।
आपको बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज ने 150 किलोमीटर प्रति घंटे से से भी अधिक की रफ्तार से आईपीएल 2022 (IPL 2022) में नियमित रूप से गेंदबाजी की और 14 मैचों में 22 विकेट लिए। उनके इसी प्रदर्शन के बदौलत जम्मू और कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रहो पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।
उमरान मलिक की तुलना इस समय शोएब अख्तर से करना गलत है: सलमान बट
हालांकि, उमरान मलिक ने अब तक भारत के लिए खेला भी नहीं है, लेकिन कई लोगों ने अभी से उनके और शोएब अख्तर के बीच तुलना करना शुरू कर दिया है, जो सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ तेज और खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं।
जिस पर प्रतिक्रया देते हुए सलमान बट ने कहा उमरान ने अभी अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम भी नहीं रखा है, उन्हें पहले खेलने दें, खुद की काबिलियत साबित करने दें, और फिर उनकी तुलना शोएब अख्तर जैसे दिग्गज से करें।
सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा: “भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में कुछ ऐसे लोग हैं, जो इस तरह की व्यर्थ चर्चा करना पसंद करते हैं। दो खिलाड़ियों के बीच तुलना तब शोभा देती हैं, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वें खुद को साबित कर चुके होते हैं। अगर कोई भी तेज गेंदबाज 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता है, तो यह एक रोमांचक चीज है, और उमरान एक रोमांचक गेंदबाज है। वह भारत के लिए भविष्य में बेशकीमती गेंदबाज बनेगा। लेकिन आप पहले उसे खेलने दें और खुद को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साबित करने दें, फिर आप उसकी तुलना शीर्ष क्रिकेटरों से कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि हमें इस समय जब उसने अभी भारत के खेला भी नहीं है, उनकी तुलना शोएब अख्तर जैसे दिग्गज से करनी चाहिए।”