हम ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ज्यादा से ज्यादा अंक प्राप्त करना चाहते हैं: माइकल ब्रेसवेल - क्रिकट्रैकर हिंदी

हम ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ज्यादा से ज्यादा अंक प्राप्त करना चाहते हैं: माइकल ब्रेसवेल

हम ड्रॉ के लिए तब सोचेंगे जब मुकाबला हमारे हाथ से निकल जाएगा लेकिन हम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतना चाह रहे हैं: माइकल ब्रेसवेल

New Zealand team
New Zealand team. (Photo by Hagen Hopkins/Getty Images)

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच नॉटिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले ने रोमांचक मोड़ ले लिया है। इस टेस्ट मुकाबले का चौथा दिन समाप्त हो चुका है और यहां से तीनों रिजल्ट संभावित लग रहे हैं। चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद न्यूजीलैंड अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 224 रन बना चुकी थी। टीम की ओर से डेरिल मिचल और मैट हेनरी 32 और 8 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर मौजूद थे।

वहीं इंग्लैंड टीम जब पांचवे दिन मैदान पर उतरेगी तो वो जल्द से जल्द न्यूज़ीलैंड के बचे हुए तीन विकेट्स लेने को देखेगी और साथ ही लक्ष्य को हासिल करना चाहेगी। पहला टेस्ट इंग्लैंड के नाम रहा था और वो इस समय इस सीरीज में 1-0 से आगे हैं।

इसी के साथ न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी माइकल ब्रेसवेल ने कहा है कि उनकी टीम ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ज्यादा से ज्यादा अंक प्राप्त करने को देखेगी।

हम क्रिकेट के खेल को जीतना चाहते हैं: माइकल ब्रेसवेल

माइकल ब्रेसवेल का प्रदर्शन इस मुकाबले में काफी कमाल का रहा है। उन्होंने न्यूज़ीलैंड की पहली पारी में 49 रन बनाए थे फिर इंग्लैंड के तीन विकेट्स अपने नाम किए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में 17 गेंदों में 25 रन बनाए थे।

इंडिया टुडे के मुताबिक माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि, ‘हम ड्रॉ के लिए तब सोचेंगे जब मुकाबला हमारे हाथ से निकल जाएगा लेकिन हम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतना चाह रहे हैं। हम ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ज्यादा से ज्यादा अंक प्राप्त करना चाह रहे हैं।

हमें क्रिकेट के खेल को जीतना है और अगर हम दूसरा टेस्ट मुकाबला जीत जाते हैं तो ये टेस्ट सीरीज और मजेदार हो जाएगी। हम इस सीरीज में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और सिर्फ इस सीरीज में नहीं बल्कि आने वाली सीरीज और टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

दूसरे टेस्ट का आखिरी दिन सभी लोग बड़ी उत्साह के साथ देखेंगे। पहला टेस्ट मुकाबला भी काफी अच्छा रहा था। नई इंग्लैंड टीम ने इस सीरीज में कमाल की शुरुआत की है अब देखना ये होगा कि भविष्य में ये टीम और कितना अच्छा प्रदर्शन करती है।

close whatsapp