‘पिछली एशेज सीरीज मेरे लिए शून्य है…’- 2021 में मिली शर्मनाक हार को लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिया बड़ा बयान
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी एशेज सीरीज 16 जून से शुरू हो रहा है।
अद्यतन - अप्रैल 27, 2023 11:53 पूर्वाह्न

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज हमेशा से ही काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती है। पिछले एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को मात देते हुए 4-0 से सीरीज अपने नाम की थी। दोनों टीमों के बीच आगामी एशेज सीरीज 16 जून से शुरू हो रहा है। लेकिन एशेज सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अभी से ही दिमागी खेल खेलना शुरू कर दिया है।
पिछले एशेजी सीरीज में शर्मनाक हार को लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड ने हाल ही में बड़ा बयान दिया है। स्टुअर्ट ब्रॉड का कहना है कि कोविड-19 के प्रतिबंधो के चलते टीम को ऑन और ऑफ फील्ड दोनों में काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसके चलते टीम को हार झेलनी पड़ी।
2021 एशेज सीरीज में हार को लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
कोरोना के चलते पिछले कुछ वर्ष पूरी दुनिया को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा था। क्रिकेट की दुनिया भी इसके प्रभाव से पीछे नहीं थी। अंतरराष्ट्रीय सीरीज और टूर्नामेंट भी कोविड-19 के प्रतिबंध के चलते आयोजित किया गया था।
2021 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई एशेज सीरीज भी कोरोना के प्रतिबंधों में ही आयोजित किया गया था। इंग्लैंड के खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड ने हाल ही में 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में हार का कारण कोविड-19 को ठहराया है। और साथ ही स्टुअर्ट ब्रॉड पिछली एशेज सीरीज को अमान्य बताते हुए नजर आ रहे हैं।
स्टुअर्ट ब्रॉड ने डेली मेल पर बात करते हुए कहा, ‘कोविड प्रतिबंधो के कारण उस सीरीज में कुछ भी हाई लेवल का प्रदर्शन नहीं था। प्रशिक्षण सुविधाएं, यात्रा, जिसके चलते हम सोशलाइस करने में सक्षम नहीं थे। मैंने पिछली एशेज सीरीज को एक शून्य सीरीज का दर्जा दिया है।’
स्टुअर्ट ब्रॉड ने आगे कहा, ‘ पिछली एशेज से ज्यादा कठिन कुछ नहीं था। लेकिन मेरे दिमाग में मैं इसे असली एशेज के रूप में नहीं मानता हूं। एशेज क्रिकेट की भाषा एलीट खेल की है जिसमें ढेर सारा जुनून है और खिलाड़ी अपने शीर्ष पर हैं।’