ENG vs IRE Only Test Day-2: जीत के करीब इंग्लैंड, दूसरे दिन भी हावी रही आयरलैंड पर, पढ़ें दूसरे दिन का हाल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs IRE Only Test Day-2: जीत के करीब इंग्लैंड, दूसरे दिन भी हावी रही आयरलैंड पर, पढ़ें दूसरे दिन का हाल 

मैच के दूसरे दिन ओली पोप ने खेली 205 रनों की शानदार पारी

England vs Ireland (Image Credit- Twitter)
England vs Ireland (Image Credit- Twitter)

England vs Ireland, Day-2: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच का आज 2 जून को दूसरा दिन था। तो वहीं पहले दिन की तरह इंग्लैंड की टीम आयरलैंड पर हावी दिखी। पहने दिन जहां गेंदबाजों ने इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, तो दूसरे दिन बल्लेबाजों का बोलबाला रहा।

बता दें कि मैच में आज इंग्लिश बल्लेबाज ओली पोप ने शानदार 205 रनों की पारी खेल टीम का स्कोर, 524 पर लगाया। इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पारी घोषित कर दी और आयरलैंड के सामने 354 रनों का लक्ष्य रखा। दूसरी ओर दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक आयरलैंड ने 26 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं, पर वो अभी भी 255 रन पीछे है।

इंग्लैंड और आयरलैंड एकमात्र टेस्ट मैच, दूसरे दिन का हाल:

बता दें कि पहले दिन 1 विकेट के नुकसान पर 152 रनों से इंग्लैंड ने आगे खेलना शुरू किया और तेजी से रन बनाना चालू किए। बेन डकेट और ओली पोप ने दिन की शुरूआत से ही आयरिश गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और तेज तर्रार शाॅट खेले।

गौरतलब है कि दोनों ने पहले दूसरे विकेट के लिए 252 रनों की साझेदारी इंग्लैंड को मैच में आगे कर दिया। डकेट 182 रन बनाकर आउट हुए तो ओली पोप ने 208 गेंदों में 205 रनों की शानदार पारी खेली, तो जो रूट ने 56 रन जोड़े। साथ ही बता दें कि पोप अब इंग्लैंड सरजमीं पर सबसे तेज टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

ओली पोप के दोहरे शतक के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पारी घोषित की और 354 रनों का एक मजबूत आयरलैंड के सामने रखा। तो वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक आयरलैंड ने 3 विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय हैरी टेक्टर 33 और लोर्कन टकर 21 रन बनाकर डटे हुए हैं। टीम अभी भी पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 255 रन पीछे है।

close whatsapp