आयरलैंड के खिलाफ राहुल त्रिपाठी को मिली भारतीय टीम में जगह तो सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ इस तरह से व्यक्त की अपनी खुशी - क्रिकट्रैकर हिंदी

आयरलैंड के खिलाफ राहुल त्रिपाठी को मिली भारतीय टीम में जगह तो सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ इस तरह से व्यक्त की अपनी खुशी

राहुल त्रिपाठी भारतीय टीम में शामिल होने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Rahul Tripathi vs MI. (Photo Source: IPL/BCCI)
Rahul Tripathi vs MI. (Photo Source: IPL/BCCI)

भारतीय टीम को घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के बाद यूके के दौरे पर रवाना होना है। जिसमें टीम को 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। जिसका पहला मैच 26 जून जबकि दूसरा 28 जून को खेला जाना है। 15 जून की शाम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया जिसमें राहुल त्रिपाठी को भारतीय टीम में पहली बार शामिल किया गया है जिसका इंतजार यह खिलाड़ी काफी बेसब्री से कर रहा था।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले कुछ सीजन से राहुल त्रिपाठी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे और इसी कारण उन्हें भरोसा था कि वह भारतीय टीम में जल्द ही अपनी जगह बनायेंगे। जिसके बाद आखिरकार IPL 2022 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए राहुल ने बल्ले से एकबार फिर धमाकेदार प्रदर्शन करने के साथ टीम इंडिया में अपनी पहली बार जगह बनाने में भी सफल रहे।

IPL 2022 सीजन अभी तक का सबसे शानदार साबित हुआ राहुल त्रिपाठी के लिए

राहुल त्रिपाठी जिन्होंने खुद को एक ऐसा बल्लेबाज साबित किया जो स्थिति के अनुसार खेलने में पूरी तरह से सक्षम है। इसमें राहुल ने जरूरी मौकों पर आक्रामक बल्लेबाजी करने का साथ लंबी पारियां भी खेली। 31 साल के राहुल के लिए IPL 2022 सीजन अभी तक का सबसे सफल साबित हुआ जिसमें उन्होंने 14 मैचों में 413 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत जहां 40 के करीब देखने को मिला वहीं स्ट्राइक रेट 160 के पास रहा।

वहीं इस सीरीज के लिए भारतीय टीम को लेकर बात की जाए तो टीम की कप्तानी का जिम्मा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सौंपा गया है। वहीं संजू सैमसन को भी टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को इस सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया है।

यहां पर देखिए आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपर हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

यहां पर देखिए राहुल त्रिपाठी के टीम इंडिया में शामिल होने पर फैंस ने दी क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/AkshatOM10/status/1537090527199236097

close whatsapp