रोहित शर्मा मुंबई की सड़कों पर उठा रहे हैं गली क्रिकेट का लुफ्त; देखिए वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा मुंबई की सड़कों पर उठा रहे हैं गली क्रिकेट का लुफ्त; देखिए वायरल वीडियो

रोहित शर्मा हाल ही में अपने परिवार के साथ मालदीव से छुट्टियां मना कर लौटे हैं।

Rohit Sharma (Image Source: Twitter)
Rohit Sharma (Image Source: Twitter)

भारत के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के अपने महत्वपूर्ण दौरे के लिए रवाना होने से पहले ही फैंस का दिल जीत चुके हैं। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के बाद से हिटमैन क्रिकेट के मैदान से बाहर है, लेकिन वह मैदान के बाहर रहते हुए भी अपने कारनामों से खबरों में बने हुए हैं।

आपको बता दें, रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी घरेलू टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए आराम दिया गया है, और इस समय वह क्रिकेट से अपने ब्रेक का पूरी तरह से लुफ्त उठा रहे हैं। इंग्लैंड का आगामी दौरा टीम इंडिया के कप्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि यह सभी प्रारूपों में उन्हें कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद पहला सबसे बड़ा दौरा है, और सभी की नजरें हिटमैन पर टिकी होगी।

रोहित शर्मा ने मुंबई ने गली क्रिकेट का मजा लिया

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जहां रोहित शर्मा मुंबई की सड़कों पर गली क्रिकेट का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में भारतीय कप्तान बल्लेबाजी करते हुए और बड़े शॉट्स खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हिटमैन ने मुंबई के वर्ली इलाके में अपने फैंस के साथ क्रिकेट का लुफ्त उठाया। वह एक बड़ा शॉट खेलने के बाद कैमरे में मुस्कराते हुए कैद किए गए।

एक ट्विटर यूजर ने वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘इंग्लैंड दौरे से पहले मुंबई के वर्ली में गली क्रिकेट खेलते हुए रोहित शर्मा’। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें, वह हाल ही में अपने परिवार के साथ मालदीव से छुट्टियां मना कर लौटे हैं।

यहां देखिए वायरल वीडियो –

आपको बता दें, भारत का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई को पुनर्निर्धारित टेस्ट के साथ शुरू होगा और उसके बाद, 7 जुलाई से तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज और फिर 12 जुलाई तीन वनडे मैच खेले जाने है।

close whatsapp