कप्तान रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक के बीच हुई सोशल मीडिया पर यह बातचीत हो रही जमकर वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक के बीच हुई सोशल मीडिया पर यह बातचीत हो रही जमकर वायरल

रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक के बीच यह बातचीत 48 हफ्ते पहले हुई थी जब कार्तिक ने इंग्लैंड के एक स्टेडियम की तस्वीर सोशल मीडिया में साझा की थी।

Rohit Sharma and Dinesh Karthik. (Photo Source: Getty Images)
Rohit Sharma and Dinesh Karthik. (Photo Source: Getty Images)

दिनेश कार्तिक ने लगभग 3 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी वापसी की है। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमी-फाइनल में खेला था जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दिनेश कार्तिक भारतीय टीम से बाहर हो गए थे।

लेकिन इसके बाद दिनेश कार्तिक ने कड़ी मेहनत की और अपने खेल में सुधार किया। उन्होंने IPL 2022 में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपनी टीम में शामिल किया था और उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी को कई मुकाबले जिताकर दिए थे।

उनके इस प्रदर्शन की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही पांच टी-20 मुकाबलों की सीरीज में भारतीय टीम में शामिल किया गया था। चौथे टी-20 मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा था और टीम को जीत दिलाई थी।

इस जीत के बाद उनके और रोहित शर्मा के बीच हुए पिछले साल की बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दिनेश कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की थी जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘बस अपने में हूं’। जिसमें रोहित शर्मा ने रिप्लाई किया था कि, ‘आपकी जानकारी के लिए बता दूं, आप में अभी भी काफी क्रिकेट बचा है’। इसके बाद कार्तिक ने लिखा था, ‘ इस पर कुछ भी संदेह नहीं है’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

Rohit Sharma comment on Dinesh Karthik's insta post

राजकोट में दिनेश कार्तिक ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में कार्तिक ने 27 गेंदों में 55 रन की धमाकेदार पारी खेली थी जिसकी वजह से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 बनाए थे। दिनेश कार्तिक ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के जड़े थे।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 17 ओवर के अंदर 87 पर ऑलआउट हो गई थी। भारतीय टीम की ओर से आवेश खान ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक के बीच यह बातचीत 48 हफ्ते पहले हुई थी जब कार्तिक ने इंग्लैंड के एक स्टेडियम की तस्वीर सोशल मीडिया में साझा की थी। दिनेश कार्तिक वहां पर द हंड्रेड टूर्नामेंट के लिए कमेंट्री कर रहे थे।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 मुकाबला 19 जून को बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

close whatsapp