इंग्लैंड की धरती पर कदम रखते ही विराट कोहली का एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड की धरती पर कदम रखते ही विराट कोहली का एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है

विराट कोहली ने खास वीडियो के साथ टेस्ट क्रिकेट में अपने शानदार सफर को याद किया।

Virat Kohli. (Photo by Adam Davy/PA Images via Getty Images)
Virat Kohli. (Photo by Adam Davy/PA Images via Getty Images)

भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 20 जून को टेस्ट क्रिकेट में 11 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 20 जून साल 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। भारत की रन मशीन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना पहला टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका के किंग्सटन में खेला था, और अपनी दो पारियों में 4 और 15 रन बनाए थे।

विराट कोहली ने काफी लंबा सफर तय कर लिया है, और वह आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हैं। दाएं-हाथ के बल्लेबाज टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ी होने के साथ-साथ वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान भी  हैं। 33-वर्षीय बल्लेबाज ने अपने करियर में अब तक 101 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49.95 की औसत से 8,043 रन बनाए हैं। कोहली का टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर नाबाद 254 रन है।

विराट कोहली ने अपने शानदार सफर को किया याद

अपने टेस्ट डेब्यू की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर, विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा करते हुए अपने शानदार सफर को याद किया। इस 17 सेकंड के वीडियो में दिग्गज बल्लेबाज ने इन 11 वर्षों में अपनी टेस्ट जर्नी को बयां किया, जिसकी शुरुआत कंप्यूटर स्क्रीन में लॉग इन के साथ होती है।

इस छोटे से वीडियो में विराट कोहली और टीम इंडिया के कई यादगार पल शामिल है। इसके अलावा, इस खास वीडियो में टेस्ट क्रिकेट में उनकी सभी उपलब्धियों और सफलताओं को भी दिखाया गया है।

यहां देखिए वीडियो –

आपको बता दें, कोहली इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां टीम इंडिया को 1 जुलाई से पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच खेलना है। इसके बाद भारतीय टीम तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय और तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम से भिड़ेगी। लंबे समय से संघर्ष कर रहे किंग कोहली इंग्लैंड दौरे पर अपने फॉर्म में लौटना चाहेंगे, क्योंकि उन्होंने नवंबर 2019 के बाद से किसी भी प्रारूप में शतक नहीं लगाया है।

close whatsapp