जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट में अपनी वापसी को लेकर दी बड़ी अपडेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट में अपनी वापसी को लेकर दी बड़ी अपडेट

जेम्स एंडरसन ने अपने टखने की चोट पर अपडेट दी।

James Anderson. (Photo by Darrian Traynor – CA/Cricket Australia via Getty Images)
James Anderson. (Photo by Darrian Traynor – CA/Cricket Australia via Getty Images)

इंग्लैंड के सीनियर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारत के खिलाफ 1 जुलाई से बर्मिंघम में खेले जाने वाले पुनर्निर्धारित टेस्ट के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी के संकेत दिए हैं। वह टखने की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच से चूक गए थे।

हालांकि, इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज को न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम मैच से चुकने का बेहद अफसोस है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह टीम इंडिया के खिलाफ पुनर्निर्धारित टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं। आपको बता दें, इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने हाल ही में तीन मैचों की  टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया था।

इंग्लैंड टीम से दूर नहीं रहना चाहते जेम्स एंडरसन

जेम्स एंडरसन ने डेली मेल यूके के हवाले से कहा: “मुझे बहुत नफरत होती है जब मैं चोटों के कारण मैचों में हिस्सा नहीं ले पाता। हेडिंग्ले में हमारी रोमांचक जीत के बाद टीम का माहौल इतना शानदार है कि आप इस टीम से दूर नहीं रहना चाहेंगे। आप कोशिश करेंगे कि जितना संभव हो सके आप इस नई इंग्लैंड टीम के आसपास रहे।

मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि इस समय मेरे चेहरे पर सामान्य से अधिक मुस्कान है, क्योंकि मैं हमारी टीम के बारे में बात कर रहा हूं। सच कहूं तो इस टीम के साथ खेलना बहुत मजेदार है। मेरे लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम मैच से चूकना बेहद निराशाजनक रहा, खासकर यह देखकर कि कैसे हमारी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और मैदान पर शानदार समय बिताया।

मैं इस सफ्ताह मैदान में वापसी की उम्मीद कर रहा हूं। मेरा टखना अभी काफी बेहतर है, लेकिन मुझे नेट में थोड़ा वक्त बिताना होगा ताकि मैं अपनी लय वापस हासिल कर सकूं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो शायद 1 जुलाई से भारत के खिलाफ खेले जाने वाले पांचवे और अंतिम मैच में मैं हिस्सा ले पाऊंगा। अब ये वक्त ही बताएगा, देखते हैं क्या होता है।”

close whatsapp