जहीर खान ने क्यों कहा कि इस समय इंग्लैंड का फॉर्म भारत से काफी बेहतर दिखाई दे रहा है - क्रिकट्रैकर हिंदी

जहीर खान ने क्यों कहा कि इस समय इंग्लैंड का फॉर्म भारत से काफी बेहतर दिखाई दे रहा है

पुनर्निधारित टेस्ट मुकाबले में भारत से ज्यादा इंग्लैंड को फायदा मिलेगा क्योंकि उन्होंने पिछले 1 साल में भारत से ज्यादा टेस्ट मुकाबले खेले हैं: जहीर खान

Zaheer Khan. (Photo Source: Twitter)
Zaheer Khan. (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि इंग्लैंड ने पिछले साल से अभी तक भारत से ज्यादा टेस्ट मुकाबले खेले हैं इसलिए इंग्लैंड टीम को पुनर्निधारित टेस्ट मुकाबले में भारत से ज्यादा लाभ मिलेगा।

क्रिकबज में जहीर खान ने कहा कि, ‘पुनर्निधारित टेस्ट मुकाबले में भारत से ज्यादा इंग्लैंड को फायदा मिलेगा क्योंकि उन्होंने पिछले 1 साल में भारत से ज्यादा टेस्ट मुकाबले खेले हैं। साथ ही इंग्लैंड टीम में कई बदलाव भी देखने को मिले हैं जिसके बाद उनकी टीम और मजबूत हो गई है।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘इंग्लैंड टेस्ट टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड को 3-0 से मात दी है। उनकी टीम के सभी खिलाड़ी फॉर्म में है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही काफी बदलाव देखने को मिला है। वहीं दूसरी ओर भारत के खिलाड़ियों को जल्द से जल्द फॉर्म में आना होगा। जबसे इंग्लैंड टीम में बदलाव हुआ है टीम पहले से और आक्रामक हो गई।

बता दें, न्यूजीलैंड सीरीज से पहले इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान बेन स्टोक्स को बनाया गया था और हेड कोच के रूप में ब्रैंडन मैकुलम को कमान सौंपी गई थी। वहीं जहीर के मुताबिक भारत ने हाल ही में सिर्फ टी-20 क्रिकेट ही खेला है।

जहीर खान ने कहा कि, ‘भारतीय क्रिकेटर ढाई महीने से IPL में व्यस्त है उसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेली थी और उसके तुरंत बाद वो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबला खेलने बर्मिंघम आ गए हैं। भारत ने अभ्यास मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन अब उन्हें इंग्लैंड टीम के खिलाफ इस मुकाबले को जीतना ही होगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पुनर्निधारित मुकाबला 1 जुलाई से शुरू

इंग्लैंड और भारत के बीच पुनर्निधारित टेस्ट मुकाबला 1 जुलाई से 5 जुलाई तक बर्मिंघम में खेला जाएगा। दोनों टीम के तमाम खिलाड़ी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे।

भारत ने इस सीरीज में अभी तक 2-1 की बढ़त बनाई हुई है। वहीं दूसरी ओर अभी तक रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर कोई रिपोर्ट जारी नहीं हुई है।

close whatsapp