'जो भी आप देख रहे हैं, सब मेरा कमाल है'- बुमराह की पत्नी ने लिया उनकी बल्लेबाजी का क्रेडिट - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘जो भी आप देख रहे हैं, सब मेरा कमाल है’- बुमराह की पत्नी ने लिया उनकी बल्लेबाजी का क्रेडिट

मैं अभी बुमराह के बल्लेबाजी स्किल पर ध्यान दे रही हूं- संजना

Jasprit Bumrah and Sanjana Ganesan. (Photo Source: Twitter)
Jasprit Bumrah and Sanjana Ganesan. (Photo Source: Twitter)

एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट मैच में अब तक जसप्रीत बुमराह ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने शनिवार (2 जुलाई) को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 35 रन बनाकर एक टेस्ट ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सुर्खियां बटोरीं।

उन्होंने 16 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर भारतीय टीम के स्कोर को 400 के पार ले जाने में अहम भूमिका निभाई, वहीं गेंदबाजी के दौरान भी उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। इस बीच ICC द्वारा हाल ही में साझा किए गए एक वीडियो में, बुमराह की पत्नी और कमेंटेटर संजना गणेशन ने बुमराह की बल्लेबाजी का क्रेडिट लिया है।

28 वर्षीय तेज गेंदबाज महज 16 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी महत्वपूर्ण पारी खेली और अब इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आठ पारियों में उन्होंने 118 रन बनाए हैं। जिस तरह से पिछले कुछ समय में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया है उसने कई प्रशंसकों को हैरान कर दिया है और वे बल्ले से बुमराह से अधिक की उम्मीद कर रहे हैं।

इस बीच आईसीसी के रिव्यू शो में संजना से जब बुमराह की गेंदबाजी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ बुमराह की बल्लेबाजी पर ही ध्यान दे रही थीं। और वहां जो कुछ भी हुआ वो मेरी वजह से हुआ है।

यहां देखिए संजना गणेशन का वो वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

आपको बता दें कि संजना गणेशन ने इससे पहले ICC के साथ बातचीत में बुमराह के परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में बताया था। आईसीसी की ओर से श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने संजना गणेशन का इंटरव्यू ले रहे थे। जयवर्धने ने संजना से बुमराह के परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा तो संजना ने कहा कि परिवार काफी उत्साहित है।

जसप्रीत वैसे हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन इस खास मुकाबले के लिए हमें अधिक उम्मीदें हैं। संजना गणेशन ने आगे बताया कि जसप्रीत की मां ने भले ही कभी क्रिकेट ना खेला हो, लेकिन वो फिर भी अपने बेटे को टिप्स और ट्रिक्स भेजती रहती हैं।

close whatsapp