क्या अब पूर्व कप्तान कोहली को ड्रॉप करने का समय आ गया है? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या अब पूर्व कप्तान कोहली को ड्रॉप करने का समय आ गया है?

साल 2019 में विराट ने लगाया था टीम इंडिया से आखिरी शतक।

Virat Kohli and Rahul Dravid (Image Source: Twitter)
Virat Kohli and Rahul Dravid (Image Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए कुछ भी सही नहीं चल रहा है, पहले धीरे-धीरे उनकी कप्तानी गई और उनका बल्ला भी उनसे नाराज चल रहा है। बल्ले से लगातार फ्लॉप हो रहे पूर्व कप्तान कोहली की टीम में जगह को लेकर अब लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

5वें टेस्ट में भी फेल रहे पूर्व कप्तान कोहली

इंग्लैंड के खिलाफ हुए 5वें टेस्ट में विराट कोहली को दोनों पारियों में बल्लेबाज का मौका मिला, लेकिन ये खिलाड़ी शतक तो दूर अर्धशतक भी नहीं लगा पाया। जहां विराट ने पहली पारी में 11 और दूसरी पारी में सिर्फ 20 रन बनाए।

पूर्व कप्तान विराट कोहली क्या अब टीम से ड्रॉप हो जाएंगे?

*साल 2019 में विराट ने लगाया था टीम इंडिया से आखिरी शतक।
*बांग्लादेश के खिलाफ आया था 2019 में विराट का ये आखिरी शतक।
*2019 के बाद से विराट ने टेस्ट फॉर्मेट में बनाए है 800 के आस-पास रन।
*जिसके बाद वो टीम पर एक तरह से बोझ बनते जा रहे हैं अब।

5वें टेस्ट को लेकर काफी उत्साहित थे पूर्व कप्तान कोहली

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

ICC रैंकिंग में हो रहा है लगातार नुकसान

दूसरी ओर विराट कोहली को ICC की रैंकिंग में भी काफी नुकसान हो रहा है और वो हर फॉर्मेट की ताजा रैंकिंग में धीरे-धीरे नीचे आते जा रहे हैं।

IPL भी नहीं रहा इस बार खास

काफी समय बाद इस साल विराट कोहली IPL में RCB टीम के लिए बतौर खिलाड़ी खेले थे, सभी को लगा की कप्तानी का दबाव नहीं होगा और विराट बल्ले से कमाल करेंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और वो इस बार भी IPL में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।

close whatsapp