हम ऑस्ट्रेलिया में देखना चाहेंगे इसका कमाल: स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड की 'बैजबॉल' तकनीक का उड़ाया मजाक - क्रिकट्रैकर हिंदी

हम ऑस्ट्रेलिया में देखना चाहेंगे इसका कमाल: स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ तकनीक का उड़ाया मजाक

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे बैजबॉल तकनीक नहीं टिक पाएगी!

Steve Smith
Steve Smith. (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ तकनीक का मजाक उड़ाते हुए इसके टिकने की समयावधि पर सवाल उठाए है, जबकि  इस तकनीक ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम बहुत ही कम समय में सफलता हासिल करने में मदद की है। बता दें, स्टीव स्मिथ इस समय श्रीलंका दौरे पर है।

आपको बता दें, इंग्लैंड की टेस्ट टीम के सकारात्मक और निडर दृष्टिकोण को बैजबॉल तकनीक का नाम दिया गया, खासकर कप्तान बेन स्टोक्स और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के टीम के पदभार संभालने के बाद, क्योंकि उनकी इस अप्रोच ने टीम को बहुत ही कम समय में जीत की पटरी पर वापस लाकर खड़ा कर दिया।

स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ तकनीक पर उठाया सवाल

इंग्लैंड ने पिछले महीने जून में तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का सफाया किया था, और हाल ही में भारत को पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच में सात विकेट से मात दी। यह उनकी लगातार चौथी जीत थी। इससे पहले इंग्लैंड टीम जीत के लिए तरस रही थी, और यहां तक कि जो रूट को कप्तानी छोड़नी पड़ी थी।

इस बीच, स्टीव स्मिथ ने कहा उन्हें नहीं लगता कि बैजबॉल बहुत लंबे समय तक टिकेगा, खासकर विदेशी परिस्थितियों में, क्योंकि ये अब तक केवल घरेलू मैचों में कारगर रही है। टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक ने आगे सवाल किया कि क्या अंग्रेजी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर बैजबॉल के जरिए उतने सफल हो पाएंगे जितने वे इस समय घरेलू परिस्थितियों में है, क्योंकि यहां उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाजों से होना है।

स्टीव स्मिथ ने गाले में रिपोर्ट्स को बताया: “बैजबॉल अब तक काफी रोमांचक रहा है, लेकिन मैं यह देखने के लिए बेताब हूं कि अगर यह टिकाऊ है, तो फिर यह कितने समय तक कारगर साबित होता है। यदि आप हरी-भरी और घास वाली पिचों पर खेलते हैं, जहां आप  जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क का सामना कर रहे हैं, तो क्या तब भी ये तकनीक उतनी ही सफल साबित होगी? हम देखना चाहेंगे कि तब क्या होता है। हम ऑस्ट्रेलिया में देखना चाहेंगे इसका कमाल।”

 

close whatsapp