माइकल वॉन ने भारत और इंग्लैंड की बेंच स्ट्रेंथ को लेकर दिया अजीब सुझाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

माइकल वॉन ने भारत और इंग्लैंड की बेंच स्ट्रेंथ को लेकर दिया अजीब सुझाव

माइकल वॉन ने दूसरे T20I मैच के लिए इंग्लैंड की चयन रणनीति के बारे में बात की है। 

Rohit Sharma and Jos Buttler (Image Source: Twitter)
Rohit Sharma and Jos Buttler (Image Source: Twitter)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत और इंग्लैंड अपनी विशाल बेंच स्ट्रेंथ के चलते एक साथ दो टीमों को मैदान में उतार पाने में सक्षम हैं। उन्होंने यह बयान 7 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद दिया, जहां जोस बटलर की टीम को 50 रनों की शिकस्त झेलनी पड़ी।

आपको बता दें, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत को पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए आराम दिया गया था। इन खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में अर्शदीप सिंह (2/18), सूर्यकुमार यादव (39), दीपक हुड्डा (33) और हार्दिक पांड्या (51, 4/33) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में 50 रनों से जीत दिलाई।

माइकल वॉन ने भारत और इंग्लैंड की विशाल बेंच स्ट्रेंथ की तारीफ की

वहीं दूसरी ओर, इंग्लैंड के भी कई स्टार खिलाड़ियों को आराम दिया गया तो कुछ खिलाड़ी चोटिल थे, जिसके बावजूद मेजबान टीम ने भी काफी बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, इंग्लैंड क्रिकेट टीम जीत के लिए 199 रनों का पीछा करते हुए 148 रनों पर ढेर हो गई और अब तीन मैचों की T20I सीरीज में भारत से 0-1 से पीछे चल रही है।

माइकल वॉन ने क्रिकबज पर कहा: “भारत और इंग्लैंड के पास बहुत सारे खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि दो भारतीय टीमों और दो अंग्रेजी टीमों के बीच चतुष्कोणीय सीरीज हो सकती है।”

इस बीच, इंग्लैंड को भारत के खिलाफ जारी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में बने रहना है तो उन्हें दूसरा मैच जीतना होगा। इस महत्वपूर्ण मैच से पहले पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड की चयन रणनीति के बारे में बात की है।

वॉन ने कहा: “मुझे लगता है रीस टॉपली को दूसरे T20I मैच में खेलने का मौका नहीं मिलेगा, उन्हें रिचर्ड ग्लीसन के लिए जगह खाली करनी पड़ सकती है। सैम करन के रूप में हमारे पास बाएं-हाथ का गेंदबाज है। मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड फिलहाल उस स्तर पर है, जहां वे सोच रहे हैं कि हमें अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के साथ खेलना है।”

close whatsapp