Rohit Sharma की बेटी ने पहनी David Beckham द्वारा दी गई मेसी की इंटर मियामी की जर्सी, फोटो हुई वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Rohit Sharma की बेटी ने पहनी David Beckham द्वारा दी गई मेसी की इंटर मियामी की जर्सी, फोटो हुई वायरल

फुटबाॅल के जाने-माने खिलाड़ी हैं David Beckham

 

(Image Credit- Twitter X)
(Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल में ही जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर, बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला था। तो वहीं भारत ने इस मैच को 70 रनों से जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी।

इस मैच को देखने इंग्लैंड फुटबाॅल टीम के जाने-माने खिलाड़ी डेविड बैकहम (David Beckham) पहुंचे थे। मैच खत्म होने के बाद वह टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिले और डेविड ने कप्तान रोहित शर्मा को लियोनेल मेसी की एक जर्सी गिफ्ट की थी, जो इंटर मियामी फुटबाॅल क्लब की थी, जो मेसी ने हाल में ही जाॅइन किया है।

तो वहीं डेविड बैकहम द्वारा रोहित को गिफ्ट की गई मेसी की जर्सी को उनकी बेटी समायरा पहनी हुई नजर आई हैं। बता दें कि समायरा द्वारा मेसी की जर्सी पहनने की फोटो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तो वहीं इसको लेकर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सचदेह ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाई, जिसमें उन्होंने डेविड बैकहम और लियोनेल मेसी टैग भी किया।

देखें रितिका की यह इंस्टाग्राम स्टोरी

भारत की नजरें तीसरी बार वर्ल्ड कप को अपने नाम करने पर

तो वहीं जब भारत इस रविवार को वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने उतरेगा, तो वह वर्ल्ड कप को कुल तीसरी बार अपने नाम करना चाहेंगे। साथ ही भारत 2003 वर्ल्ड कप के फाइलन में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का भी बदला लेना चाहेगा। खैर, देखने लायक बात होगी कि आगामी फाइनल मैच में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

ये भी पढ़ें- LLC 2023: शेड्यूल, स्क्वाॅड, लाइव स्ट्रीमिंग व अन्य जरूरी जानकारियां जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?