मायूस किंग कोहली को खुश करने में लगे हुए हैं शिखर धवन!
शिखर धवन ने टीम बस की तस्वीर की सोशल मीडिया पर साझा।
अद्यतन - जुलाई 13, 2022 12:58 अपराह्न

इन दिनों किंग कोहली यानी विराट कोहली काफी मायूस नजर आ रहे हैं, जिसका कारण है उनका फॉर्म। लेकिन अब किंग कोहली को खुश करने के लिए उनके पुराने दोस्त यानी की शिखर धवन बहुत मेहनत कर रहे हैं, जिसकी एक तस्वीर भी सामने आई है।
काफी ज्यादा पुराने दोस्त हैं किंग कोहली और शिखर धवन
जी हां, शिखर धवन और किंग कोहली के बीच दोस्ती काफी पुरानी है और दोनों ने दिल्ली से घरेलू क्रिकेट काफी समय तक साथ में खेला है, साथ ही धवन और कोहली ने टीम इंडिया में भी काफी समय साथ में बिताया है।
किंग कोहली को खुश करने में लगे हैं शिखर धवन
*शिखर धवन ने टीम बस की तस्वीर की सोशल मीडिया पर साझा।
*तस्वीर में गब्बर के साथ नजर आ रहे हैं किंग कोहली भी।
*साफ दिख रहा है कि कोहली को खुश करने में लगे हैं गब्बर।
*साथ ही शिखर धवन ने कैप्शन भी दिया है कमाल का।
शिखर धवन के साथ किंग कोहली टीम बस में

टीम इंडिया ने किया है सीरीज का जीत के साथ आगाज
दूसरी ओर टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का आगाज भी जीत के साथ किया है, जहां टीम ने कल इंग्लैंड को पहले वनडे में शानदार तरीके से 10 विकेटों से मात दी। इंग्लैंड टीम ने पहले खेलते हुए सिर्फ 110 रन ही बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 111 रन बिना कोई विकेट खोए आसानी से बना लिए और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
बुमराह के तूफान में उड़े इंग्लिश बल्लेबाज
टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी की थी, इस दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए और एक नया रिकॉर्ड भी बनाया।