विराट के सपोर्ट में उतरे बाबर आजम, कहा- अगर आप उनका साथ देंगे तो….
विराट कोहली बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं- बाबर आजम
अद्यतन - जुलाई 15, 2022 4:21 अपराह्न

वर्ल्ड क्रिकेट में रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली इस समय अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में कई क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ी उनके सपोर्ट में खड़े हैं। उन्हीं में अब एक नया नाम पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का जुड़ चुका है। बाबर आजम ने इस वक्त बुरे फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली के समर्थन में एक बड़ा बयान दिया है।
दरअसल भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे में कोहली महज 16 रन बनाकर आउट हुए। कोहली के आउट होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने उनके सपोर्ट में एक ट्वीट किया जो रातों-रात वायरल हो गया और अब काफी ज्यादा सुर्खियों में भी है।
This too shall pass. Stay strong. #ViratKohli pic.twitter.com/ozr7BFFgXt
— Babar Azam (@babarazam258) July 14, 2022
आपको बता दें कि, कोहली ने खेल में अपने प्रदर्शन में सुधार करने और फॉर्म में वापस आने के मुख्य उद्देश्य के साथ टी-20 की कप्तानी से इस्तीफा दिया। लेकिन वह कदम भी उसके काम नहीं आया। कप्तानी छोड़ने के बाद उन्होंने काफी मैच मिस किए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I श्रृंखला के लिए आराम दिए जाने के बाद, वह इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निर्धारित टेस्ट में सफल नहीं हो सके।
कोहली बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं- बाबर आजम
इस बीच बाबर उन लोगों में से एक थे जिन्होंने बुरे वक्त में कोहली का समर्थन किया। श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करने के दौरान, बाबर से उस ट्वीट के बारे में पूछा गया था जिसे उन्होंने शुक्रवार को साझा किया था।
उसी के जवाब में बाबर आजम ने कहा कि, “कोहली बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर मैं जानता हूं कि आप इस तरह के दौर से गुजर सकते हैं। अगर आप खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं तो वे इससे बाहर भी आ सकते हैं।”
Babar Azam when asked about his yesterday’s Tweet supporting Virat Kohli.
“Kohli is one of the finest players. As a player myself, I know you can go through such a phase [out of form]. If you back players, they can come out of it.”
— Mazher Arshad (@MazherArshad) July 15, 2022