डेविड वार्नर पर फिर चढ़ा हिंदी गानों का खुमार, बेटियों के संग किया ‘नाच पंजाबन’ गाने पर डांस
डेविड वार्नर अपनी बेटियों के संग मिलकर 'नाच पंजाबन' हूक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं।
अद्यतन - Jul 16, 2022 11:54 am

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर एक शानदार क्रिकेटर होने के साथ-साथ सोशल मीडिया स्टार भी हैं। वार्नर को जब भी समय मिलता है तो, वो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मजेदार रील्स या वीडियो बनाकर फैंस के बीच साझा करते रहते हैं। कभी पुष्पा, तो केजीएफ, तो कभी बाहूबली उन्होंने कई साउथ इंडियन फिल्मों के डायलॉग या गानों पर रील्स बनाकर फैंस के बीच साझा किया है।
अब एक बार फिर अब एक बार फिर उनके ऊपर बॉलीवुड की फिल्मों का खुमार चढ़ा है। दरअसल डेविड वार्नर ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील शेयर किया है, जिसमें वो अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर वरुण धवन और कियारा आडवाणी की ‘द पंजाबन सॉन्ग’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखिए डेविड वार्नर का नया रील
वार्नर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कुछ ही समय पहले इस रील को शेयर किया है, और अब तक इसे 7.5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस रील को देखने के बाद फैंस अपने अलग-अलग रिएक्शन भी दे रहे हैं।
हाल ही में श्रीलंका दौरे से लौटे हैं डेविड वार्नर
आपको बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के तेजतर्रार सलामी बल्लेबाज हाल ही में श्रीलंका दौरे से लौटे हैं, आखिरी बार वो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आ रहे थे, जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। वार्नर उन दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने 4 पारियों में सिर्फ 64 रन बनाए।
संकट से जूझ रहे श्रीलंका से वापस आने से पहले, वार्नर ने एक वहां के लोगों के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा। अपने उस पोस्ट में उन्होंने फैंस और देश को उनकी मेजबानी के लिए धन्यवाद दिया गया। अपने उस पोस्ट में वार्नर में लिखा कि, “इस कठिन समय के दौरान यहां हमारी मेजबानी करने के लिए श्रीलंका को धन्यवाद। हम यहां आने और उस खेलने में सक्षम होने के लिए बहुत आभारी हैं जिसे हम प्यार करते हैं।”